December 7, 2025
दहेज प्रताड़ना का आरोप: भागलपुर में नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष फरार ||GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर जिले में दहेज प्रताड़ना का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नवविवाहिता सीता कुमारी, पत्नी नवनीत कुमार, की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का ससुराल अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में था, जबकि मायका नारायणपुर थाना, बिहपुर में है। सीता की शादी जुलाई 2024 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उस पर दहेज को लेकर अत्याचार शुरू हो गया था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष चार चक्का गाड़ी की मांग कर रहा था। कई बार साफ शब्दों में कहा गया— “गाड़ी दो, नहीं तो अपनी बेटी को वापस ले जाओ।” मायके वाले खेती-बाड़ी कर परिवार चलाते हैं, इसके बावजूद उन्होंने कई बार समझौता कराने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि जैसे […]