Category Archives: नवगछिया

भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बिहपुर ब्लॉक में रविवार को लगेगा शिविर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर:भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय बिहपुर परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की मौजूदगी रहेगी। शिविर में नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह, बिहपुर अंचलाधिकारी (सीओ) लवकुश कुमार तथा अंचल के राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान बिहपुर अंचल से संबंधित भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने बताया कि शिविर में केवल बिहपुर अंचल क्षेत्र से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए […]

जल और स्वच्छता को लेकर बनाया जा रहा है जल समाधान केंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

जिलाधिकारी ने किया मुआयना दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के भू तल पर जल और स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जल समाधान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल भागलपुर के कर्मी वहां तैनात किए जाएंगे और जल तथा स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें या सूचना प्राप्त होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का भ्रमण कर स्थल का मुआयना किया तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पश्चिमी प्रमंडल तथा पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए, ताकि आम लोगों […]

महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने कार्यालय लिपिक डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने औपचारिक रूप से डोमन को प्रधान लिपिक का कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी मोहम्मद खालिद महमूद, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह तथा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और कार्यालय के लिपिक उपस्थित थे। डोमन के प्रधान लिपिक का प्रभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों […]

दोहरे हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, कई नामजद व 10 अज्ञात पर आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक नीरज कुमार के भाई श्याम मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्याम मंडल खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाठ गांव निवासी स्वर्गीय अनिल मंडल के पुत्र हैं। दर्ज प्राथमिकी में परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा निवासी देवो मंडल, उसकी पत्नी संजो देवी, पुत्र अखिलेश उर्फ रूबल, मिथलेश, सुशील, नीतीश, देवो मंडल का भतीजा धर्मवीर मंडल तथा गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी विजय मंडल सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। श्याम मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भाई नीरज कुमार चार मार्च को अपने साथियों आदेश उर्फ अजय कुमार और गुलशन कुमार के साथ हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से होली खेलने के लिए इस्माइलपुर […]

मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को बालेश्वर यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि परमानंद महतो तथा छह–सात अन्य लोगों ने उनके भाई विकास यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल विकास यादव का इलाज कराया गया। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कांड का अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने रामनगर बिंदटोली निवासी परमानंद महतो, विनोद महतो, सौरव कुमार और सम्राट कुमार को गिरफ्तार कर लिया। […]

होली में गोली मामला : प्रेम प्रसंग में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:पुलिस जिला नवगछिया की टीम ने प्रेम प्रसंग से जुड़े दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी जीरो माइल के समीप एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में घायल का […]

महिला ने जहर खाकर की आ त्मह त्या का प्रयास, अनुमंडल अस्पताल में कराया गया उपचार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत् महत् या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देवी, पति फनेह मंडल, ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है। परिजन भी घटना को लेकर चिंतित हैं। Chanchal Jha

बच्चों के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा के चांद नगर मोहल्ले में बच्चों के आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें दो लोग मारपीट में घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के परिजन भी इसमें शामिल हो गए। इसी दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। Chanchal Jha

नवगछिया के सिमरा में श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ डोरा पर्व प्रारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा व्रत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में पति और पुत्र की दीर्घायु तथा घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला डोरा पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हो रहा है। मंगलवार 4 मार्च से आरंभ हुआ यह व्रत लगातार सात सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। अंतिम दिन डोरा विसर्जन के साथ पर्व का विधिवत समापन होगा। व्रती महिलाएं प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना करती हैं। पूजा के दौरान डोरा अर्थात पवित्र धागा बांधकर व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिसे सातवें रविवार तक पूरी निष्ठा और नियमपूर्वक निभाया जाता है। व्रत के दौरान सात्विक आहार, संयम और धार्मिक अनुशासन का विशेष ध्यान […]