Category Archives: नवगछिया

Noimg

ई किसान भवन बनाने का मॉगGS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय परिसर में ई किसान भवन अभी तक नहीं बन पाया है.जबकि भवन के लिए प्रखंड सह अंचल परिसर में जमीन चिन्हित कर लिया गया है। किसान भवन नहीं बनने से क्षेत्र के किसानों में रोष है.आश्य की जानकारी देते हुए किसान सलाहकार नारायणपुर समिति के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि ई किसान भवन जल्दी बनना चाहिए. साथ ही मक्का का समर्थन मूल्य 1850 रुपये सरकार ने निर्धारित किया है। वह भी क्षेत्र में अभी तक नहीं हो सका है.जिसके कारण किसानों ने कर्ज व बच्ची की शादी सहित अन्य जरुरतों को लेकर औने पौने भाव में मकई बेचने को मजबुर हैं.किसान को इससे मुनाफा नहीं हो रहा है इसलिए बिहार सरकार को […]

Noimg

नल -जल एप से इस योजना की करें शिकायत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि गोपालपुर – सीएम नीतीश कुमार की अति महत्त्वाकांक्षी योजना हर घर में नल का जल योजना की शिकायत हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नल – जल एप बनाया गया है.इस एप के माध्यम से कोई भी आदमी अपनी शिकायत ऑन लाइन दर्ज करवा सकते हैं.बताते चलें कि तीन -चार वर्ष इस योजना की राशि की निकासी के बावजूद लोगों के घरों में नल का जल नहीं पहुँच पाया है। वरीय उप समाहर्त्ता सह इस्माइलपुर के प्रभारी पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस योजना की स्थल जाँच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी.दूसरी ओर शिविर लगाकर इस्माइलपुर में 55 प्रवासी मजदूरों का खाता डाकघर के द्वारा खोला गया.अंचलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बडी संख्या में प्रवासी मजदूरों का खाता […]

सिहकुण्ड में हो रहा है भीषण कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रतिनिधि:कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से खरीक प्रखंड के सिहकुण्ड में तकरीबन 700 मीटर के दायरे में भीषण कटाव शुरू हो गया है. किसानों की उपजाऊ जमीन काटकर खुशी में समा रहा है.कई लोगों का घर कटकर कोसी में समा चुका है. कई ऐसे लोग हैं जिनके घर कटाव के मुहाने पर हैं. जिस रफ्तार से तीव्र कटाव हो रहा है उससे कभी भी मुहाने पर बसे लोगों का घर ध्वस्त होकर कोसी में समा जाएगा। कटाव पीड़ित और सिहकुण्ड निवासी भवेश ठाकुर उमेश ठाकुर सुभाष सिंह का कहना है कि हम लोग कटाव से उजड़ गए हैं.हम लोगों का कोई सुध लेने वाला नहीं है.वोट के समय में नेता लोग वोट मांगने आते […]

कोरोना के माध्यम से बिहार और बंगाल का चुनाव जीतना चाहती है भाजपा – प्रो खालिद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रतिनिधि – राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम मेंपहुंचे राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद ने कहा किकोरोना काल में कोरोना के माध्यम से ही भाजपा बिहार और बंगाल का चुनाव जीतना चाहती है. यही कारण है सरकार नवंबर से पहले ही चुनाव संपन्न करवाना चाहती है ताकि बिहार में ज्यादा दिनों तक राष्ट्रपति शासन न लगे. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 28 लाख से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. बिहार सरकार उनकी रोजी रोटी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। सरकार ने आरक्षण के मूल ढ़ांचे को बर्बाद कर दिया है. जिससे शोषित और वंचितों को अब वैसा आरक्षण नहीं मिलेगा जैसे पहले से मिलता आ रहा है. प्रो खालिद ने […]

नवगछिया में हाइवा ने मोटरसाइकिल में मारा धक्का, युवक की मौत एक गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर महादेव धर्म कांटा के समीप अनियंत्रित हाइवा के धोखे से मोटरसाइकिल सवार युवक रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली बनिया निवासी छोटू शर्मा 25 वर्ष पिता बासुदेव शर्मा की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार युवक मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लोआलगाम निवासी शैलेंद्र चौधरी पिता वासुदेव चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में घायल युवक शैलेंद्र का प्राथमिक […]

अभिनेता कॉमेडियन जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगदीप इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। 81 साल के जगदीप ने बुधवार को अपने मुंबई में अंधेरी वेस्ट स्थित घर में आखिरी सांस ली। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। फेमस एक्टर जावेद जाफरी उनके बेटे हैं। फिल्म ‘शोले’ में उनके सूमरा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद वह ‘अब दिल्ली दूर नहीं’. ‘मुन्ना’, ‘आर-पार’, ‘दो बीगा जमीन, ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। Barun Kumar Babul

पूर्णिया से बेगूसराय जा रही बस खरीक में पलटी , नौ यात्री घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर खरीक कार्यालय एवं अम्भो चौक के बीच एनएच-31 पर तेज रफ्तार से जा रही बस बुधवार करीब दोपहर सड़क किनारे पलट गयी। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज होने से घटना हुई। बताते चलें कि हादसे में नौ यात्री घायल हो गये। छह को खरीक पीएचसी एवं तीन को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वहीं पीएचसी में भर्ती एक महिला की गंभीर स्थिति होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि बस पूर्णिया से बेगूसराय जा रही थी। […]

नवगछिया में दूल्हे के इंतजार में मंदिर में बैठी रही दुल्हन, दुल्हें नें शादी से किया इनकार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 दूल्हे के इंतजार में मंदिर में बैठी रही दुल्हन मगर दहेज की रकम पूरी नहीं  करने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके फलस्वरूप  दुल्हन दूल्हे और बारातियों के इंतजार में पूरे रात मंदिर में बैठी रही । मामला रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा स्थित कुतरु मंडल टोला का है।  इस बाबत पिडीता ने दूल्हे के अलावे सास ननंद और नंदोई के खिलाफ रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया  है। प्राथमिकी में होने वाला दूल्हा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी चंदन कुमार( पिता स्वर्गीय सुधीर सिंह), सास सरिता देवी, ननंद सोनी देवी एवं अनुपम देवी के अलावे नंदोई को नामजद आरोपी बनाया गया है । थाने में दिया अपने आवेदन में […]

46 कोरोना वरियर्स (पुलिसकर्मी ) के संक्रमित होने और करीब 75 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन हुआ सख्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज के बीच नवगछिया शहर में कंटेन्मेंट जॉन के नियमों का हो रहे उल्लघंन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पाधिकारियो द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में नवगछिया शहर एवं एनएच 31 पर जोरो माईल तक अभियान चलाकर कंटेन्मेंट जॉन के नियमों के पालन करने को जागरूक किया. इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ने माक्स नहीं लगाने वालों को जुर्माना भी किया। इस कार्रवाई में 16 लोगों को माक्स नहीं पहनने पर 50 रुपये कर आठ सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया. जबकि 16 दुकानदारों दुकान में नोटिस भी चिपकाया है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने […]