Category Archives: पुलिस

Noimg

राजीव हत्याकांड मामले में संलिप्त चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में अपराध फिर से बढ़ते जा रहे हैं। 11 फरवरी की रात नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में 25 वर्षीय राजीव कुमार, जो तिलकामांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने इस संबंध में आवेदन दिया था, जिसमें कुछ नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नाथनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस अधीक्षक नगर दो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने लगातार छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे […]

Noimg

“ऑपरेशन अमानत” के तहत आरपीएफ ने 17 छोड़ी गई बैगों को पुनः प्राप्त किया, कुल मूल्य ₹7.79 लाख ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: ईस्टर्न रेलवे की रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने अपने क्षेत्राधिकार में यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। “ऑपरेशन अमानत” के तहत, 11 फरवरी को आरपीएफ ने हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा डिवीजनों के रेलवे परिसरों से 17 छोड़ी गई बैगों को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त किया। इन बैगों में मूल्यवान सामान और नकद था, जिसका कुल अनुमानित मूल्य ₹7,78,908/- था। आरपीएफ ने इन बैगों की खोज में कुशलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें सही समय पर बरामद किया। इसके बाद, बैगों के सामान की सही जांच-पड़ताल की गई, और सभी वस्तुओं को उनके वास्तविक मालिकों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। समानों में नकद राशि, आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण […]

Noimg

भागलपुर में पुलिस पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप  || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के राम रमतुल्लाहपुर में पुलिस पर कथित रूप से एक अभियुक्त को पकड़ने के दौरान महिलाओं से मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती घर में घुसने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने थाना में भी बेरहमी से पिटाई की और अमानवीय व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, बीते 1 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे पुलिस संजय मंडल (48) के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी (45) बाहर आईं। पुलिस ने संजय मंडल के बारे में पूछताछ की, जिस पर मुन्नी देवी ने वारंट दिखाने की मांग की। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घसीटने का भी आरोप लगा। शोर सुनकर प्रतियोगी परीक्षा […]

Noimg

भागलपुर सांसद द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट मामले के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा नही की गई कार्यवाई || GS NEWS

DESK 1010

घटना के विरोध में जिले भर के पत्रकारों ने सैंडिस मैदान ने की बैठक नवगछिया। 29 जनवरी को भागलपुर हवाई अड्डा गेट के सामने भागलपुर सांसद अजय मंडल व उनके गुर्गों के द्वारा भागलपुर के दो वरिष्ठ सम्मानित पत्रकारों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना के चार दिनों बाद भी भागलपुर पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की जांच व कार्यवाई नही करने को लेकर जिले भर के पत्रकारों के बीच भारी रोष व्याप्त है। वही इस घटना के विरोध में रविवार को जिले भर के सैकड़ो पत्रकाराें ने जयप्रकाश उद्यान में बैठक की। इस बैठक में तय हुआ कि घटना को लेकर पुलिस द्वारा किए गए जांच के विषय मे जिला प्रशासन से मिलकर बात कर कार्यवाई की मांग […]

Noimg

प्रगति यात्रा के कार्यक्रम स्थलों की तैयारी का डीएम नें किया अंतिम रूप में निरीक्षण || GS  NEWS

DESK 1010

भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम आज नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज यानी 1 फरवरी को भागलपुर में प्रगति यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम स्थलों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, इंटरेस्ट स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर का खेल मैदान, ईश्वर नगर अवस्थित आरओबी, आई ट्रिपल सी और समीक्षा भवन है। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी आला अधिकारियों के साथ प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारी का निरीक्षण किए। सर्वप्रथम इंटर स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर पहुंचे जहां उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत विकसित तालाब जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है का अवलोकन किया। उल्लेखित है कि 1 फरवरी के पूर्वाह्न में उक्त तालाब का […]

Noimg

पुलिस पदाधिकारीयों दंडाधिकारियों को की गई ब्रीफिंग || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर । मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों/पुलिस पदाधिकारीयों की ब्रीफिंग इंटर स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर का खेल मैदान में जिला दण्डाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के द्वारा बारी-बारी से की गई। दण्डाधिकारीयों एवं पुलिस पदाधिकारीयों को अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर दो घंटा पहले से मौजूद रहने तथा मुख्यमंत्री का भागलपुर से प्रस्थान करने के उपरांत ही अपना पोस्ट छोड़ने को कहा गया। उन्हें अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करते हुए मुख्यमंत्री के काफिला को पार कराने के दौरान सहज रहने हेतु सख्त हिदायत दी गई। पदाधिकारीयों को अपने वाहनों को वाहन पड़ाव स्थल पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हें कहा गया कि अपने वाहन ऐसे जगह ना लगाएंगे जिससे […]

Noimg

परवत्ता थाना क्षेत्र से 18 जनवरी से लापता है 5 वर्षीय किशोर, परिजनों का आरोप- पुलिस नहीं कर रही मदद  || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी शशि कुमार मंडल का 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार 18 जनवरी से लापता है। पीयूष उस दिन अपने दोस्तों के साथ खेलते-खेलते घर से बाहर निकला था, लेकिन जब शाम तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शशि कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सुलेखा देवी ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहे स्थान पर जाकर देखा, लेकिन वहां उनका पुत्र नहीं था। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में पीयूष की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद शशि कुमार ने परवत्ता थाना में आवेदन दिया, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। शशि […]

Noimg

मुशहरी टोला में 112 पुलिस गाड़ी पर पत्थराव, पुलिस ने दो लोगों को किया हिरासत में || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद मुशहरी टोला में अवैध महुआ शराब बनाने वाले लोगों ने 112 पुलिस गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंककर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस को मारपीट और 25 हजार रुपये की छिनतई की सूचना मिली थी। पुलिस की गाड़ी जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां करीब 40 से 50 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। 112 पुलिस गाड़ी के चालक ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला किया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। बाद में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने […]

Noimg

गुंडा पंजी में नामित लोगों की थाने में कराई गई परेड || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर कहलगांव एसडीपीओ-2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने पीरपैंती थाना परिसर में पीरपैंती, बाखरपुर, इशीपुर और एकचारी थाने के गुंडा पंजी में दर्ज असामाजिक तत्वों की परेड कराई। इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रख रही है। परेड के दौरान गुंडा पंजी में शामिल लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके आचरण की जांच की गई। इस मौके पर चारों थाना क्षेत्रों से करीब एक दर्जन से अधिक दागी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें सही मार्ग पर चलने की सलाह दी और बताया कि अच्छे चाल-चलन पर गुंडा पंजी से नाम हटाया जा सकता है। थानाध्यक्षों को निर्देश […]

Noimg

कचहरी चौक से स्टेशन चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध दुकानदारों से वसूला जुर्माना || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। जिला प्रशासन के आदेश पर भागलपुर नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने कचहरी चौक से स्टेशन चौक तक अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सड़कों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को परेशानी […]