Category Archives: पुलिस

Noimg

सन्हौला पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा गाड़ी जप्त || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सन्हौला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी महिंद्रा गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। यह घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के सरकंडा मोड़ पर हुई, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 541 बोतल में 202 लीटर विदेशी शराब बरामद की। सन्हौला थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारी पंकज कुमार दास और मिथुन कुमार को न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया है। सन्हौला थाना पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिंद्रा कोवाटो गाड़ी को रोका गया, लेकिन गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा और गाड़ी […]

Noimg

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने नाथनगर थाना में किया वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: ललमटिया थाना के पुलिस पदाधिकारियों को उस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने थाने में प्रवेश कर कागजातों को तितर-बितर कर दिया और थाने के तीन महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी सहित अपने चार स्वजनों को दांत काटकर लहूलुहान कर दिया। लगभग आधे घंटे तक थाना परिसर और सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद किसी तरह उक्त युवती को काबू में किया गया और उसके स्वजन उसे घर ले गए। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। ललमटिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फांडी गली में रहने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की छोटी बहन मीनू कुमारी […]

Noimg

पुलिस वाहन ने कार में मारी टक्कर ; डीएसपी बोले – कोई बड़ी बात नहीं, आधे घंटे तक हंगामा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: कचहरी चौक के समीप पुलिस वाहन ने एक कार में पीछे से दो बार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक और पुलिस वाहन चालक के बीच आधे घंटे तक बहसबाजी होती रही। इस घटना के कारण यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार चालक को आश्वासन देकर कार को साइड में करवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुर्सेला निवासी रवि रमन किसी काम से भागलपुर आए थे। कचहरी चौक के समीप प्रशासनिक महकमे के अधिकारी की वाहन गुजर रही थी, इसी बीच ट्रैफिक सिपाही ने कार समेत अन्य वाहनों को […]