Category Archives: बाढ़

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तोड़ा विश्वविद्यालय का सुरक्षा गेट, कैंपस में जबरन घुसे, प्रशासन रहा मौन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के समीप स्थित उत्तरी गेट का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश कर लिया। प्रशासन ने बीते कई दिनों से उक्त गेट को बंद कर रखा था, ताकि बाढ़ प्रभावित लोग परिसर में न आ सकें। लेकिन मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट का ताला तोड़ दिया और अपने साथ घरेलू सामान, प्लास्टिक की चादरें तथा अन्य जरूरी वस्तुएं लेकर परिसर के अंदर पहुंच गए। उन्होंने टिल्हा कोठी सहित विभिन्न स्थानों पर तंबू गाड़ने शुरू कर दिए और वहीं अस्थायी रूप से बसने की कोशिश करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर […]

Noimg

सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, प्रशासन और आपदा विभाग अलर्ट मोड पर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात को देखते हुए आपदा विभाग ने सभी गंगा घाटों पर 24 घंटे के लिए आपदा मित्रों की तैनाती कर दी है। प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल और जरूरी संसाधनों को तैयार रखा गया है। गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और आपदा विभाग की टीम जलस्तर की पल-पल की निगरानी कर रही है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति को देखते हुए […]

Noimg

युवाओं ने मिशन खुशहाली के तहत बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार 11 दिनों से कर रहे हैं भोजन वितरण ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर : सबौर अनुमंडल के मशारू गाँव रजंडीपुर व बाबूपुर तथा भागलपुर जिले के कई हिस्से गंगा के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने-पीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए, नवगछिया के युवा राहुल कुमार और हर्ष कुमार ने मिशन खुशहाली के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सामग्री वितरण का निर्णय लिया। उनका सहयोग आशीष आनंद जी, देवी शंकर दुबे जी, कुलदीप जी , kd जी, अनुज जी, बजरंग बिहारी जी, जैसे अन्य युवाओं ने भी किया। बुधवार को सबौर अनुमंडल के मशारू गाँव रजंडीपुर व बाबूपुर गांव में लगभग 500 बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सुखा भोजन […]

Noimg

बाढ़ के पानी से घिरा रंगरा दुर्गा मंदिर : श्रद्धालुओं की आस्था पर संकट ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के अधिकांश गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से स्थानीय लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रंगरा गांव के दुर्गा स्थान, जो पूरी तरह जलमग्न है, में दुर्गा पूजा के चौथे दिन भी बाढ़ का पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंदिर के पुजारी और ग्रामीण मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने में जुटे हैं। वे निरंतर पूजा कर रहे हैं और साथ ही बाढ़ का पानी कम करने के लिए गंगा मां की आरती भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए कमर भर पानी को पार करना पड़ रहा है, जो पूजा के लिए एक बड़ी बाधा है। बलि देने की प्रथा का […]

Noimg

नवगछिया के सधुआ चापर गाँव पूरी तरह जलमग्न,बाढ़ की तबाही से ग्रामीणों में हाहाकार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर गाँव सहित रंगरा प्रखंड में बाढ़ के कहर से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। 1 से 18 वार्ड तक की स्थिति गंभीर है, जहाँ लोगों के घरों में पानी भर गया है। कच्चे मकानों वाले ग्रामीण कटरिया रेलवे स्टेशन पर शरण लेने को मजबूर हैं, जबकि पक्के मकान वाले लोग छतों पर पन्नी और तिरपाल लगाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। गाँव में कुछ स्थानों पर पानी तो नहीं भरा, लेकिन चारों ओर बाढ़ का पानी घिर जाने से लोगों को आने-जाने में मुश्किल हो रही है। ग्रामीणों ने बाढ़ राहत के लिए जरूरी सुविधाओं की मांग की है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार हरिजन और अन्य ने कहा कि […]

Noimg

रंगरा ब्लॉक में बाढ़ का पानी घुसने से आवागमन बाधित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा ब्लॉक में मंगलवार से बाढ़ का पानी घुसने लगा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की दोपहर, रंगरा ब्लॉक जाने वाली सड़क पर बाढ़ के पानी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में रुकावट आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके। क्षेत्र में बाढ़ […]

Noimg

नारायणपुर में बाढ़ : कोसी नदी का पानी गांव में प्रवेश, स्कूल में भी पानी भरा |GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित तेलडीहा गांव में मंगलवार को कोशी नदी का पानी गांव में प्रवेश कर गया है। इससे कई घरों में पानी घुस गया है। वार्ड सदस्य सविता देवी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण लोग अपने मवेशियों और आवश्यक सामान के साथ स्थानीय बांध पर शरण ले रहे हैं। गांव की सड़क पर भी पानी बह रहा है, जिससे प्रमोद नागर ने चिंता व्यक्त की है कि गांव से जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त होने के कगार पर है। वहीं, मध्य विद्यालय तेलडीहा के निचले कमरे में पानी भर गया है, जिससे मंगलवार को भी पठन-पाठन बाधित हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि निचले कमरे में घुटना भर पानी है […]