Category Archives: बाढ़

ढोलबज्जा: बाढ़ के पानी में डूबने से 10वीं की छात्रा की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नवीन नगर पुनामा (झड़कहवा) निवासी अशोक यादव की पुत्री खुशबू कुमारी (14) की मौत सोमवार को कोसी धार में आए बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई. खुशबू दसवीं की छात्रा थी. परिजनों ने बताया कि- खुशबू झपरू दास टोला स्थित पुलिया पर बैठी थी. जहां पर फिसलने से वह पानी में गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. खुशबू के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मदद से शव को कोसी धार से बाहर निकाला गया. वहीं बेटी की शव देख मां बार-बार चित्कार कर बेसुद हो जा रही थी तो वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी थाने की पुलिस के साथ […]

ढोलबज्जा: युवा जदयू ने कदवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : रविवार को युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कदवा के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. जिस दौरान सोनू ने बताया कि- भूतनाथ स्थान के समीप टूटे कोसी बांध की मरम्मती में सिर्फ खानापूर्ति हुई थी. अगर बांध पर पहले से काम हुआ होता तो दर्जनों गांव में अभी बाढ़ का पानी नहीं घुस पाता. अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही हुई है. इस लापरवाही की वजह से कदवा दियारा के लगभग सभी गांव में बाढ़ का पानी आ चुका है. वहीं खैरपुर कदवा के महादलित टोला बेलसंडी भी चारों तरफ पानी से घिर कर टापूनुमा में तब्दील हो गए हैं. जहां जाने तक का रास्ता नहीं है. वहीं गोला टोला, पंचगछिया, लक्ष्मीनिया व […]

नवगछिया: विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड पर कलबलिया धार के पास जारी है रिसाव, बचाव कार्य जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रखंड के विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ की सहायक सड़क तेतरी दुर्गा स्थान जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क पर तेतरी कलबलिया धार के पास रिसाव रविवार को भी जारी था. रिसाव को रोकने के लिये क्षतिग्रस्त स्थल पर मिट्टी और बालू देने का कार्य किया जा रहा है. दूसरी तरफ कलबलिया धार का पानी बड़ी तेजी से विक्रमशिला सेतु के एप्रोच पथ की ओर फैल रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि अभी कलबलिया धार में अच्छी तरह से गंगा का पानी उतरा नहीं है. जब अभी रिसाव को रोकने में पथ निर्माण विभाग सक्षम नहीं है तो आये दिन जब जल स्तर का दवाब बढेगा तो स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी. ग्रमीणों के अनुसार स्थिति भयावह है. कहीं पिछले […]

नवगछिया: विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड पर कलबलिया धार के पास शुरू हुआ रिसाव, स्थिति भयावह GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बचाव कार्य शुरू, देर रात रतजगा कर रहे थे तेतरी के ग्रामीण नवगछिया प्रखंड के विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ की सहायक सड़क तेतरी दुर्गा स्थान जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क पर तेतरी कलबलिया धार के पास रिसाव शुरू हो गया है. कलबलिया धार का पानी बड़ी तेजी से विक्रमशिला सेतु के एप्रोच पथ की ओर फैल रहा है. रिसाव पर जैसे ही तेतरी गांव के ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर पहुंचे भाजपा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मामले की सूचना पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी. सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पथ निर्माण […]

नवगछिया के इस्माइलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में पुनः पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ गया है.स्पर संख्या छह एन स्थित जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच 31.10 मीटर पर बह रही है.गंगा नदी के जलस्तर में पुनः वृद्धि होने से संभावित बाढ व कटाव के भय से तटवर्त्ती गाँव के लोगों की धडकनें तेज हो गई हैं.तटवर्त्ती गाँव के लोग अभी से सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गये हैं.जल संसाझन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. Barun Kumar Babul

नेपाल में छोड़े गए पानी से टूटा सारण तटबंध गोपालगंज में, 40 गांवों में फैला बाढ़ का पानी, पलायन शुरू GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के गोपालगंज जिले में सारण मुख्य तटबंध दो जगहों पर टूट गया है। सारण मुख्य तटबंध टूटने से पहले बरौली के सिकटिया गांव के समीप रिंग बांध टूट गया। जिससे 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। सारण तटबंध टूटने से देवापुर के समीप एनएच 28 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी बरौली प्रखंड के गांवों को डूबते हुए सिधवलिया, बैकुंठपुर की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के पानी से मांझागढ़, गोपालगंज, बरौली, बैकुंठपुर, सिधवलिया प्रखंडों अलावे सीमावर्ती सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर प्रखंड, सारण जिले के मशरक, इसुआपुर, तरैयां, पन्नापुर, मढ़ौरा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित होंगे। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। […]

बिहार: समस्तीपुर दरभंगा रेलवे खंड पर ट्रेनों का संचालन रोका गया बाढ़ के कारण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में बाढ़ से तबाही जारी है। प्रदेश में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर बिहार के इलाके हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित जिले समस्तीपुर और दरभंगा में ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हायाघाट थलवारा के बीच बागमती नदी में पानी के बढोतरी के कारण रेल परिचालन बंद किया गया है। वहीं हायाघाट में रेलवे पुल के गाडर और रेलवे ट्रैक पर पानी का दवाब बुरी तरह से बढ़ा हुआ है। रेलवे के मुताबिक अब दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनों का सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के रास्ते परिचालन होगा। दरभंगा में बागमती के अलावा सगुना का पानी भी तेजी से फैला उत्तर बिहार की नदियों में उफान से बाढ़-कटाव के साथ ग्रामीणों के विस्थापन की समस्या […]