Category Archives: बाढ़

Noimg

बाढ़ पीड़ितों का हाल बेहाल ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बैकठपुर दुधैला पंचायत के दुधैला वन के वार्ड संख्या एक व दुधैला टू के अंतर्गत वार्ड संख्या दो , तीन , चार व पांच और चौहद्दी दियारा के वार्ड संख्या छह , कसमाबाद दियारा , गोपालपुर दियारा आदि जगहों में गंगा से आयी बाढ़ के कारण बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है. आलम यह है कि भारी असुविधा में बद्तर जिंदगी जीने के लिए लोग विवश है. दुधैला टू के लक्ष्मण मंडल, राजीव कुमार, पारो मंडल, शंकर मंडल, मूमा देवी , विनोदी मंडल, राजो देवी , मसोमात कलावती देवी, बेचो मंडल रूदल मंडल, उषा देवी सहित करीब पंद्रह सौ से अधिक परिवारों का घर डूब गया है. खाने- पीने की आवश्यक सामान अब खत्म […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंद टोली: स्पर संख्या आठ पर तटबंध क्षतिग्रस्त, दूसरे दिन भी जारी रहा राहत कार्य ||GS NEWS

DESK 04 B0

तटबंध पर बसे लोगों को कराया जा रहा है सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित तटबंध के स्पर संख्या-7 और 8 के बीच मंगलवार की सुबह गंगा के पानी के तेज दबाव के कारण लगभग 100 मीटर के दायरे में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से तटबंध पर बसे लोगों और आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। बुधवार को भी कटाव के कारण उत्पन्न स्थिति का समाधान करने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की संघर्षात्मक टीम द्वारा तेजी से मरम्मत का कार्य जारी रहा। विभाग द्वारा तटबंध के कटाव को रोकने के लिए जिओ बैग और एनसी का उपयोग कर दोनों ओर से तटबंध को मजबूत किया […]

Noimg

बाढ़ और कड़ी धूप: प्रकृति के दोहरे प्रकोप से पीड़ितों का हाल बेहाल ||GS NEWS

DESK 04 B0

हजारों की आबादी बेघर, सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन नवगछिया के गोपालपुर के बिंद टोली और बुद्धू चक गांव में बाढ़ और कटाव की विनाशकारी स्थिति ने तबाही मचा दी है। लगातार दूसरे दिन भी यहां के लोग भय और चिंता में जी रहे हैं। गंगा नदी के किनारे बसे इन इलाकों में कटाव की तीव्रता ने सैकड़ों घरों को निगल लिया है, और लोग अपने उजड़े आशियानों को देखकर शोक में डूबे हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के अनुसार, वे पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं। उनका कहना है कि अब वे तटबंध पर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन वहां भी हालात बहुत खराब हैं। परिवार के साथ सबसे बड़ी समस्या उनके मवेशियों की है, […]

Noimg

गोपालपुर में रिंग बांध कटने से मची अफरा-तफरी, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराया ||GS NEWS

DESK 04 B0

बांध पर हो चुका हैं अरबों रुपये का खर्च, फिर भी नहीं बच पाया गंगा तटीय इलाका नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना घटित हो गई जब रिंग बांध स्पर संख्या आठ के पास गंगा नदी के पानी के दवाब के कारण बांध ध्वस्त हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद इस क्षेत्र में कटाव की समस्या बनी हुई थी। रिंग बांध को बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हुए। मंगलवार की सुबह, सभी प्रयास विफल हो गए और रिंग […]

Noimg

बाढ़ प्रभावित लोग अपने सुरक्षित ठिकानों पर रहने के लिए पहुँचे जिलाधिकारी कार्यालय ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों और नेशनल हाईवे पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में हालात गंभीर हो गए हैं। खासकर नाथनगर के दिलदारपुर दियारा में बाढ़ के पानी की घुसपैठ से लगभग 2000 लोग प्रभावित हुए हैं। दिलदारपुर क्षेत्र बाढ़ग्रस्त होने के कारण यहां के ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए तिलकामांझी यूनिवर्सिटी कैंपस में शरण लेने की आदत रही है। लेकिन इस बार तिलकामांझी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने इन लोगों को वहां रहने की अनुमति नहीं दी है। इससे परेशान होकर दिलदारपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण भागलपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उन्हें उनके गांव के पास स्थित ढिलहा कोठी में रहने की […]

Noimg

बाढ़ से जूझ रहे लोगों का संघर्ष, नवगछिया प्रशासन ने बाढ़ के अस्तित्व से किया इनकार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: एक तरफ नवगछिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग जीवन बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन बाढ़ के अस्तित्व से ही इनकार कर रहा है। नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के अनुसार, नवगछिया में कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है, बल्कि सिर्फ निचले इलाकों में पानी भर गया है। उनके मुताबिक, किसी भी घर में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं किया है, और यह समस्या केवल निचले हिस्सों तक सीमित है। हालांकि, सधुआ और सहोड़ा गांव के हालात प्रशासन के दावों के विपरीत दिखाई देते हैं। सधुआ गांव में बाढ़ का पानी एक हजार से अधिक घरों में प्रवेश कर चुका है, जिससे गांव के लोग अपने जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर […]

Noimg

पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर में गंगा की तेज धार के चपेट में आने से युवक लापता ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में एक दुखद घटना घटी जब गंगा नदी की तेज धार में डूबने से सालिग्राम यादव के 18 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब पिंटू यादव गंगा पार अपने बासा से घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान गंगा की तेज धारा में आकर पिंटू लापता हो गए। जैसे ही यह समाचार फैला, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने बताया कि स्थानीय लोग और पिंटू के परिजन गंगा नदी में उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कुंदन यादव ने बताया […]

Noimg

गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जिला प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाटों पर की बेरीकेडिंग ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर : गंगा ने भागलपुर में विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर में हो रही इस लगातार वृद्धि के कारण अजगैबीनाथ धाम घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ऐसे में भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं को बेरीकेडिंग के अंदर स्नान करने की सलाह दी जा रही है। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय नाविक और गोताखोर को 24 घंटे तैनात किया गया है। हालांकि, गंगा अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। DESK 04 B

Noimg

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का लगा रहे हैं चक्कर || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में अपने उजड़े आशियाना को बसाने के लिए बाढ़ पीड़ित पिछले 2 साल से सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के बाढ़ पीड़ित लगातार जिला पदाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। दो साल पहले सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के सैकड़ों घर गंगा में समा गए थे, जिससे ग्रामीण खुले आसमान के नीचे सबौर प्रखंड के मैदान में रहने को मजबूर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि वे लगातार अंचल कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके पक्के मकान बनाए थे, जो गंगा नदी में समा गए। अब वे सबौर प्रखंड के मैदान में खुले […]