Category Archives: बिहपुर

उर्स मेला: हजरत सैयदना दाता मंगन शाह की दरगाह सामाजिक समरसता और साझा सांस्कृतिक विरासत की मिसाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड स्थित मिल्की गांव में अवस्थित हजरत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह लगभग ढाई सौ वर्षों से अधिक पुरानी सूफी परंपरा का जीवंत केंद्र रही है। यह दरगाह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की सशक्त मिसाल भी प्रस्तुत करती है। हजरत मंगन शाह के सालाना उर्स मेले की शुरुआत 5 फरवरी की रात 12 बजकर 5 मिनट पर परंपरागत रूप से एक हिंदू कायस्थ परिवार द्वारा चादरपोशी के साथ होती है। यह उर्स 12 फरवरी 2026 तक चलेगा। स्थानीय उर्स कमेटी के अनुसार, इस ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन लगभग 250 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, […]

बिहपुर में हजरत दाता मंगन शाह के सालाना उर्स पर चादरपोशी, 151वें वर्ष भी खानकाह की परंपरा रही कायम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित हजरत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बिहपुर की खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से दरगाह पर विधिवत चादर चढ़ाई गई। चादरपोशी कार्यक्रम का नेतृत्व खानकाह के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने किया। खानकाह की ओर से यह परंपरा लगातार 151वें वर्ष भी निभाई गई, जो सूफी परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी ने कहा कि दाता मंगन शाह रहमतुल्लाह अलैहे का दरबार प्रेम, […]

बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन पर की प्रेसवार्ता || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को भाजपा नेताओं ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन (भीबी जी राम जी) को लेकर प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई० शैलेंद्र भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नवगछिया भाजपा जिला मंत्री व भीबी जी राम जी के प्रभारी रूपेश रूप ने कहा कि प्रति ग्रामीण परिवार मिलने वाले अकुशल मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी को साल में 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए राज्यों को बुआई और कटाई के मौसम के दौरान 60 दिनों तक कृषि कार्य विराम घोषित करने का अधिकार भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह विराम सालाना 125 दिनों की कानूनी गारंटी […]

Noimg

बिहपुर में दो दिवसीय उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेहराजे मुस्तफा 16 और 17 जनवरी को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहपुर स्थित खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सूफी संत और धर्मगुरु हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक एवं जश्न-ए-मेहराजे मुस्तफा आगामी 16 और 17 जनवरी को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। खानकाह से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी की सुबह कुरान खानी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद ईशा की नमाज के उपरांत मजारे शरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज-फातिहा अदा की जाएगी। इसके बाद भव्य जलसे का आगाज होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से उलमा-ए-कराम और शोअरा-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। 17 जनवरी को खानकाही कव्वाली, महफिल-ए-शमा तथा कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने […]

Noimg

बिहपुर में रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आरपीएफ पोस्ट के सामने रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मधुरा ग्राम निवासी मसो रुआवजा खातून (29 वर्ष) पत्नी मरहूम असलम आलम के रूप में की गई है। बिहपुर रेल जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बिहपुर जमालपुर स्थित अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए जा रही थी। वह किसी ट्रेन […]

Noimg

बिहपुर चौक फायरिंग मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक घंटे के भीतर हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर चौक के समीप हरिओ ग्रामीण सड़क पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक महिला को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होना पड़ा, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे झंडापुर थाना को सूचना मिली कि बिहपुर चौक के पास हरिओ ग्रामीण सड़क पर एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी महिला को […]

Noimg

बिहपुर में 65 वर्षीय वृद्ध का संदेहास्पद स्थिति में आम के पेड़ से शव बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबाग, झंडापुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से लट का मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है। शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ ग्राम मनाइन, वार्ड संख्या-5 निवासी शिव कुमार राम (65) पिता स्व. अमीर राम के रूप में की गई। सूचना मिलने पर झंडापुर थाना अध्यक्ष पुनि प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श व को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम […]

Noimg

साउथ एशियन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा भारती का बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में सम्मान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मंगलवार को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में साउथ एशियन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी भारतीय टीम की सदस्य प्रज्ञा भारती को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया के मक्खातकिया गांव की निवासी प्रज्ञा भारती भारतीय टीम की सदस्य के रूप में पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले रही थीं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान […]

Noimg

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीपुर में एक व्यक्ति हथियार दिखाकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बिहपुर थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से साजन चौधरी, पिता मनोज चौधरी, निवासी ग्राम गौरीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी […]

Noimg

बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात, शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक के साथ उनकी पुत्री कोमल कृति भी उपस्थित थीं। विधायक ई. शैलेंद्र ने ज्ञापन के माध्यम से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं की गंभीर कमी है। […]