Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

नवगछिया: कोरोना काल की पाबंदियों के बावजूद, चल रही है शारदीय नवरात्र की तैयारियां

B BABUL0

– 17 अक्तूबर को कलश स्थापना और 26 को विजया दशमी, – घोड़े पर होगा मां दुर्गा का आगमन, भैंसे पर करेंगी प्रस्थान – कोरोना काल की तमाम पाबंदियों के बाद भी नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. मालूम हो कि इस बार 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ है और विजया दशमी 26 अक्तूबर को है. इस बार शारदीय नवरात्र दस दिनों का होगा. पंडित अरुण कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार माता का आगमन घोड़े पर होगा और माता भैंसे पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी. माता कर आगमन और प्रस्थान के बारे में बताते हुए पंडित श्री मिश्र ने कहा कि घोड़े पर […]

राज्यपाल फागू चौहान व CM नीतीश कुमार ने गणेश चुतर्थी की दी शुभकामनाएं GS NEWS

PUJA JHA0

राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिहार और देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. कामना करता हूं कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का समावेश हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की सुदृढ़ता बनी रहे. राज्यपाल ने इस पर्व को आनंद और उल्लास के साथ मनाए जाने की मंगल कामना की है. सीएम ने दी शुभकामनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. […]

आज से देशभर में मनाया जा रहा है गणेश पूजा और मिथिलांचल वासी मनाएंगे चौठचंदा GS NEWS

PUJA JHA0

गणपति बप्पा मोरय्या… राजधानी सहित पूरे प्रदेश में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी शनिवार से गणेश उत्सव शुरू होगा। वहीं मिथिलांचलवासी चौठचंदा (चउरचन) मनायेंगे। पूरे विधि विधान के साथ सनातन धर्मावलंबी गणेश जी और चंद्रमा की पूजा करेंगे। गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, लाल वस्त्र, लड्डू,मोदक का भोग लगेगा। दिन में गणेश पूजनोत्सव तथा शाम को चौठ चंद्र मनाया जाएगा। निरोगता और मानसिक क्लेष से मुक्ति के लिये चंद्रमा की पूजा की जायेगी। इधर शुक्रवार को गणेशपूजन व चौठचंदा को लेकर बाजार में फल-फूल, पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। गणेश जी की पूजा के लिये मूर्तियों की खूब खरीदारी की गयी। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते शहर के तमाम मंदिरों में ताला लटके हुए हैं जिससे घरों में ही श्रद्धालु […]

आज अखंड सुहाग का व्रत हरितालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त GS NEWS

PUJA JHA0

हरितालिका तीज पर आज महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पारंपरिक रूप से व्रत पूजन के लेकर गुरुवार को घरों में तैयारी की गई। महिलाओं ने साज-शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की। पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कन्याओं में ज्यादा उत्साह है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का विधिविधान से पूजन करेंगी। पूजन का शुभ मुहूर्तज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार तीज पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 6:54 से लेकर रात 9:06 बजे तक है। ज्योतिषचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार तीज के दिन स्थिर नक्षत्र व साध्य योग रहेगा। व्रत पूजन विधानअवध नारायण के अनुसार व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित […]

नैहर पहुंची बिहुला, स्वागत में जुटे नवगछिया वासी GS NEWS

Pinki Singh0

ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘ मुख्य संपादक’ नवगछिया में लॉक डाउन और सोसल डिस्टेंसिंग के बीच बिहुला विषहरी पूजा शुरूनवगछिया – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 अगस्त को सती बिहुला अपने मायके पहुंच गई है. कोरोना काल, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच भी बिहुला के स्वागत में नवगछिया के लोग कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है. इस बार बिहुला के नवगछिया पहुंचने पर कोई धूमधड़ाका तो नहीं हुआ लेकिन लोगों के श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं आई है. नवगछिया के दो मंदिरों में और डॉ राणा वाली गली में माता विषहरी की पांच बहनों के साथ बिहुला को ससम्मान के साथ सिंहासन पर बैठाया गया और वैदिक विधि विधान से पूजा की गई. विधिवत […]

नारायणपुर में जन्माष्टमी नहीं लगा मेला GS NEWS

Pinki Singh0

नारायणपुर – कोरोना ने वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया इस बार नारायणपुर में जन्माष्टमी पर वर्षों से तीन दिवसीय भव्य मेला लगता था. लेकिन इस कोरोना काल में सरकार के निर्देश का पालन करते हुए जन्माष्टमी पूजा समिति ने मेला का आयोजन नहीं किया.प्रतिमा भी मंदिर में नहीं बनाई गई.सिर्फ कलश स्थापना करके पूजा किया गया. पुजा के बाद कलश का विसर्जन बुधवार को गंगा नदी में पूजा समिति के सदस्य के साथ पंडित व ठाकुर ने किया.कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूजा समिति ने सरकार के निर्देश पर मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया जिसके कारण यहां मेला इस बार नहीं लग सका. Pinki Singh

कल 11 अगस्त की रात्रि गोसाईं गाँव में आयेंगे भगवान श्री कृष्ण, कोरोना के कारण नहीं होगा भव्य आयोजन GS NEWS

PUJA JHA0

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में कल 11 अगस्त मंगलवार की रात्रि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा । बताते चलें कि कोरोना काल के कारण जहां इस वर्ष कोई भव्य आयोजन नहीं होगा , वहीं इस बार मेला का आयोजन भी नहीं किया जाएगा । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि कोरोना काल एवं लॉक डाउन के कारण इस वर्ष 2020 में सिर्फ़ मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित द्वारा भगवान की पूजा अर्चना प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्री कृष्ण के दरबार में कई भक्तों द्वारा बाँसुली चढ़ाई जाती हैं । भक्तों […]

जन्माष्टमी का व्रत कब रखें:- जाने कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी का व्रत,शुभ समय शुभ मुहूर्त GS NEWS

PUJA JHA0

श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदिरों में बड़े आयोजन नहीं होगे। कल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस साल अष्टमी तिथि 11 और 12 अगस्त दो दिन तक रहेगी. इसलिए कुछ जगहों पर मंगलवार तो कहीं बुधवार को जन्माष्टमी मनायी जाएगी. इस बार 11 और 12 अगस्त को लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. जन्माष्टमी का पर्व इस बार खास भी है, क्योंकि 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है. 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. जन्माष्टमी पर राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 02 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. इस बार जन्माष्टमी पर कृतिका […]

कोरोना का प्रभाव – अब ऑनलाइन कथा बांच रही हैं सरिता झा, दिल्ली में भतीजी कर रही पूजा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

वैश्विक महामारी ने पूरे हिंदुस्तान को तबाह कर रखा है वहीं सावन मास में मिथिलांचल का सुप्रसिद्ध नवविवाहितओं का पहला सावन में पूजा जाने वाला मधुश्रावणी व्रत त्योहार आज शुक्रवार से प्रारंभ हो गया । कोरोना महामारी के कारण एक तरफ जहां दिल्ली रेड जोन में है वहीं दूसरी तरफ बिहार भी रेड जोन में है और लगातार संख्या में वृद्धि हो रही हैं। बताते चलें कि बिहार के भागलपुर जिले के ख़रीक प्रखंड के दयालपुर की बेटी पूजा अपने परिवार वालों के साथ दिल्ली में है जो कोरोना के कारण वह अपने मायका मधुश्रावणी में नहीं आ सकीं वहीं भागलपुर जिले के गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकंदपुर के चंद्रकांत झा की पत्नी सरिता झा (नवविवाहिता की फुआ ) मधुश्रावणी […]

नवगछिया में सनातन सेवा समीति ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर मनाया गुरू पूर्णिमा

Barun Kumar Babul0

रविवार को देशभर में गुरु पूर्णिमा मनाया गया । नवगछिया के नगरह में स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार सनातन सेवा समीति के सदस्यों ने नगरह स्थित दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा मनाया । सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि कोरोना कारण इस बार गुरू पूर्णिमा गांव के दुर्गा मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ दो गज दूरी का ध्यान रखते मनाया गया। वही मंदिर में पूजा करने आये भक्तों को अल्पप्रसाद के साथ आयुष मंत्रालय द्वारा जारी काढ़ा पीने के लिऐ जागरूक किया गया । मौके पर संस्था के लखन पांडेय , माधवानंद ठाकुर , शरद योगी , सुनील सिंह, सूरज ठाकुर , विष्णु जी ,दीपक सांडिल्य , अभिनव मानस ,नीरज […]