Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

Noimg

बाल भारती विद्यालय में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को फूलों,झालरों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा से हुई।विद्यालय के शिक्षक वागीश झा ने पूजा विधि सम्पन्न करवाई।तत्पसचात शाम में संध्या आरती और भोग वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तिमय भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा के अंत मे हवन* का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।पूजा संपन्न होने के बाद माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन […]

Noimg

प्रातकाल उठि कै रघुनाथा, मातु पिता गुरु नावहिं माथा – आचार्य प्रेम शंकर भारती ||GS NEWS

DESK 1010

बाल रूप में श्री राम के जीवन प्रसंगों का हुआ दिव्य वर्णन, भजनों से गूंजा विद्यालय परिसर ज्ञान वाटिका स्कूल में सरस्वती पूजा के अवसर पर श्री राम कथा का भव्य आयोजन नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका स्कूल में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर श्री राम कथा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को भगवान श्री राम के बाल्यकाल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सूक्ष्म सान्निध्य में शिव शक्ति योग पीठ से आचार्य प्रेम शंकर भारती जी ने अपने मुखारविंद से कथा का श्रवण कराया। बाल रूप में श्री राम के आदर्शों का भावपूर्ण वर्णन कथा के दौरान प्रभु श्री राम […]

Noimg

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा, || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया। गोसाई गांव 14 नंबर रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसकी विधिवत पूजा-अर्चना विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने की। पूजा समारोह में विद्यालय की निर्देशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, संचालक सह प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी, प्रशासक नितिन कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने मां शारदे की आराधना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की वंदना, हवन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें […]

Noimg

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की आराधना. ||GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया। नयाटोला हरनाचक स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास के माहौल से गूंज उठा। मां सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सौरव कुमार, निर्देशिका आशा सिंह और संचालक अमरेंद्र सिंह मुन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की वंदना की और ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मां शारदे की आराधना कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत  || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में सोमवार को विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। सुबह पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन समारोह की शुरुआत हुई। विद्यालय परिसर में भक्ति भाव का माहौल बना रहा, जहां शिक्षक, विद्यार्थी और समिति के सदस्य पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। पूजा-अर्चना के उपरांत विद्यालय परिसर में संध्या समय भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रवण म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में मां सरस्वती की महिमा और ज्ञान की ज्योति को समर्पित गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, […]

Noimg

बाल भारती में विधि-विधान से हुआ सरस्वती पूजन || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया : बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना का पर्व बसंत पंचमी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में सरस्वती पूजन पूरे मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल, सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की वंदना और आरती की। जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। विद्यालय के प्राचार्य कौशल […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजनोत्सव || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया शहर के मखाताकिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। मां की वंदना, आरती व जयघोष से विद्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा माता की स्तुति की गई। विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा-अर्चना विद्यालय के नए खेलकूद परिसर में की गई, जबकि मंगलवार को प्रतिमा का स्थानीय पोखर में विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह, शिक्षक सुरेश सिंह, नवरत्न कुमार, अमित कुमार, राम बहादुर यादव, सूरज कुमार, मिथिलेश […]

Noimg

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्णत प्रतिबंध || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया। भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को सरस्वती पूजा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी तथा एसएसपी हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरस्वती पूजा में विवाद का बड़ा कारण डीजे रहता है इसलिए डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी एसएचओ को डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दे देने का आदेश दिया। प्रतिमा विसर्जन वाले स्थलों पर प्रकाश एवं गोताखोरों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। बैठक में एक फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, फोटो कॉपी की दुकाने बंद रखवाने, संदिग्ध स्थलों यथा कोचिंग संस्थान, होटल, ढाबा […]

Noimg

महाकुंभ स्नान के लिए ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। हिंदू फ्रंट ऑफ भारत संस्था के तत्वावधान में ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस के जरिए प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। रवानगी के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि सभी एक साथ एक बोगी में यात्रा कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ मेला हर 12 […]