Category Archives: भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया कोरोना को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव GS NEWS

PUJA JHA0

देश में वैश्विक महामारी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है आम लोग को के साथ-साथ नेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं आपको बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और आज उन्होंने कोरोना को मात दिया देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना के खिलाफ जंग एक सप्ताह में ही जीत ली है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। 2 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव […]

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए :-रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध GS NEWS

PUJA JHA0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम ऐलान किए। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत 101 रक्षा उपकरणों के आयात को प्रतिबंधित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 101 उपकरणों की एक सूची तैयार की है, जिनके आयात पर यह प्रतिबंध लागू होगा। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 स्तंभों अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रणाली, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए स्पष्ट आह्वान किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के नाम से एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी […]

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में EDने रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, कृति सैनन ने कहा- सूरज फिर चमकेगा GS NEWS

PUJA JHA0

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को रिया को पूछताछ के लिए मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस बुलाया गया था, जहां उनसे सुशांत मामले में कई सवाल किए गए। इस बीच कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसे सुशांत से जोड़कर देखा जा रहा है। कृति ने लिखा है, ”यहां बादल हैं, धुंध है, कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कहते हैं कि सच सूरज की तरह होता है। वह हमेशा वहीं होता है, इसीलिए कयास न लगाएं। बस सब्र के साथ इंतजार करें। कुछ देर के लिए तेज हवाएं चल सकती […]

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में पटना पुलिस ने खोला एक और राज, देखे क्या है राज GS NEWS

PUJA JHA0

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में प्रत्येक दिन एक नए खुलासे होते जा रहे हैं आपको बता दें कि कल ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कई घंटे तक पूछताछ किया, उसके बाद आज सिद्धार्थ पठानी से पूछताछ की जाएगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान पटना पुलिस ने कम समय में ही अहम सुबूत जुटा लिए थे। पटना पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती व सुशांत कि बीच अच्‍छे संबंध नहीं रहे थे। रिया ने आठ जून के बाद सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बावजूद वह सुशांत के करीब के अपने लोगाें से संपर्क बनाए हुए थी। वह सुशांत के कई स्‍टाफ के भी संपर्क में थी। रिया […]

अयोध्या : राम मंदिर के पुजारी और सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी करेंगे मंदिर का शिलान्यास 5 अगस्त को GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन से पहले मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और सुरक्षा में तैनात 16 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें फायर ब्रिगेड के सिपाही, पीएसी और पुलिस जवान शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बताया रहा है अब इस बात की जांच हो रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग आए थे। मुख्य पुजारी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव : पुजारी प्रदीप दास राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सहायक हैं। मुख्य पुजारी के साथ चार अन्य पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। प्रदीप दास के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने तय किया है कि मुख्य पुजारी […]

चीन ने उठाया 59 चीनी ऐप्स बैन किए जाने का मुद्दा, भारत ने दिया दो टूक जवाब GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भारत-चीन के बीच सीमा पर तनातनी में आई कमी के बाद चीन ने नई दिल्ली के साथ 59 चीनी ऐप्स के बैन किए जाने का मुद्दा उठाया है। भारत के साथ हाल में हुई द्विपक्षीय वार्ता में यह मुद्दा उठाया गया है। भारत ने पिछले दिनों टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि राजनयिक स्तर की एक बैठक के दौरान, चीनी पक्ष ने भारत में अपनी मोबाइल ऐप्स पर बैन का मुद्दा उठाया है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय पक्ष ने चीन को यह स्पष्ट कर दिया कि कार्रवाई सुरक्षा मुद्दों को देखते हुए की गई थी और वह नहीं चाहता था कि भारत के नागरिकों से जुड़े […]

सुप्रीम कोर्ट ने शाही परिवार को सौंपा श्री पद्मनाभ मंदिर का खजाना, वही करेगा देखभाल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रशासन में त्रावणकोर शाही परिवार के अधिकार को बरकरार रखा। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के मामलों के प्रबंधन वाली प्रशासनिक समिति की अध्यक्षता तिरुवनंतपुरम के जिला न्यायाधीश करेंगे। कोर्ट ने केरल उच्च न्यायालय के 31 जनवरी 2011 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें राज्य सरकार से श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का नियंत्रण लेने के लिए न्यास गठित करने को कहा गया था। माना जाता है कि यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है। कुछ साल पहले यह मंदिर तब चर्चा में आया था जब एक लाख करोड़ से अधिक का खजाना वहां मिला था, कहते हैं कि इससे कहीं अधिक वहां के तहखानों में बंद है। अब यह मंदिर एक […]

स्टूडेंट की मौत के बाद किर्गिस्तान में फंसे 2000 बिहारी मेडिकल स्टूडेंट दहशत में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कोरोना संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। महामारी लगातार बढ़ते जा रही है। हर कोई परेशान है। किर्गिस्तान में एक बिहारी छात्र की मौत के बाद वहां मौजूद अन्य बिहारी छात्रों में दहशत है। छात्र घर लौटने के लिए बिहार सरकार से बार-बार गुहार लगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र बिहार सरकार से गुहार लगा रहे हैं। एशियन मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य कॉलेज में बिहार के अलग-अलग जिलों के करीब 2000 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कोरोना के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। किर्गिस्तान सरकार ने छात्रों को घर जाने का निर्देश दे दिया है। किर्गिस्तान से भारत […]

महानायक अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कोराना पॉजिट‍िव होने के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात की जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं. हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है. परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं. जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है […]

कोरोना वायरस चमगादड़ के वायरस से एक हजार गुना ज्यादा  ताकतवर है, देखे कैसे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कोविड-19 जैसा जानलवे वायरस कहां से आया है, यह अब तक का सबसे बड़ा रहस्य है। छह महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वैज्ञानिक अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर यह वायरस कब, कहां और कैसे पैदा हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में यह दावा किया जाता है कि यह चमगादड़ से इंसानों में फैला है। इसके पीछे आरएटीजी 13 को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जो चमगादड़ों में पाया जाता है। ब्रिटेन के वैज्ञानिक भी कोरोना वायरस पर लगातार शोध कर रहे हैं। हाल ही में किंग्स कॉलेज लंदन की फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के नए शोध से यह बात सामने आई है कि कोरोना वायरस वायरस चमगादड़ से सीधे इंसान में नहीं फैला […]