June 4, 2025
जरलाही में भीषण अग्निकांड: खाना बनाते वक्त लगी आग, चार लोग झुलसे, लाखों की संपत्ति राख || GS NEWS
DESK 110भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही मोहल्ले में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। झुलसे हुए लोगों की पहचान गोलू कुमार, छोटी कुमारी, सोहा शाह और अरुणा देवी के रूप में हुई है। ये सभी शंकर दास के मकान में किरायेदार के रूप में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। कुछ ही देर में मकान आग की चपेट में […]