Category Archives: मास्क और वाहन जाँच

Noimg

भवानीपुर पुलिस के द्वारा मास्क जांच में मनमानी करने का एक वीडियो हुआ वायरल ||GS NEWS

DESK 040

शनिवार को भवानीपुर पुलिस के द्वारा मास्क जांच में मनमानी करने का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार टोटो चालक गौरीपुर का राणा कुमार है। राणा कुमार को बलाहा के पास भवानीपुर पुलिस ने रोककर बिना मास्क पहने होने के कारण फाइन देने के लिए कहा था। इनकी बात सुनकर राना कुमार पुलिस से उलझ पड़ा और पुलिस को वर्दी उतरवाने, सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। वह काफी गुस्से में आ गया। इस पर भवानीपुर पुलिस ने कहा कि काफी हल्ला कर रहा है इसको घर पहुंचा दीजिए पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर घर पहुंचाने का प्रयास करने लगा। इस पर वह और आक्रोशित हो गया। इस बीच वह बेहोश भी हो गया जिसे पानी का छींटा […]

नवगछिया में दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना मामले लेकिन आधे लोग बिना मास्क के घूम रहे बाजार ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन नवगछिया बाजार क्षेत्र में अभी भी लोग पूरी तरह से कोरोना के खतरे को भाँप नहीं रहे हैं। शनिवार की संध्या भी बाजार में खचाखच भीड़ रही और आधे से ज्यादा बिना मास्क के दिखाई दे रहे थे। पूछे जाने पर एक व्यक्ति ने कहा कि मास्क लगाना जरूरी है यह जानते हैं लेकिन क्या करें भूल जाते हैं। भीड़ लगने वाली दुकानों पर भी दुकानदार अपने व्यवसाय में व्यस्त दिखे। बहुत कम समझदार दुकानदार ही मास्क में नजर आये। एक तरफ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ रही वहीं लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। इसलिए भी लोग बिना रोक-टोक, बिना मास्क पहने और बिना दूरी […]