Category Archives: मुंगेर

मुंगेर के संग्रामपुर में ट्रैक्टर से गिरने से खलासी की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर खलासी सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा ट्रैक्टर में खलासी का काम करता था। मंगलवार को काम के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे डाला से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले […]

Noimg

हत्या मामले में दोषी करार अभियुक्त कैंप जेल में अपने मांगों को लेकर धरना पर || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: मुंगेर जिला के सदर बाजार के रहने वाले शंकर पंडित, जो 2014 से हत्या के मामले में जेल में बंद थे, को 2019 में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से शंकर पंडित भागलपुर के केंद्रीय कारा में बंद हैं। शंकर पंडित ने अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए 3 जुलाई से केंद्रीय कारा में अनशन शुरू कर दिया था। हालांकि, अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में शंकर पंडित का इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर शंकर पंडित की पत्नी कंचन कुमारी ने कहा, “मेरे पति का गोतिया के साथ जमीनी […]