Category Archives: योग दिवस

Noimg

शरीर के लचीलेपन और स्वास्थ्य के लिए योग है आवश्यक: जिलाधिकारी ||GS NEWS

DESK20250

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल भवन, भागलपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि योग शरीर को लचीला, स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमारे शरीर की रचना इस प्रकार की है कि हर अंग लचीलापन लिए हुए है। लेकिन आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण लोग अपने शरीर के इस स्वाभाविक लचीलापन को खोते जा रहे हैं। […]

Noimg

“योग बनाए निरोग” भागलपुर जिला के पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: शुक्रवार को  समूचे देश नें योग दिवस मनाया । ऐसा माना जाता है कि योग की शुरुआत भारत देश से हुई है और इसके बाद इसका प्रचलन पूरे विश्व में फैला। सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को बड़े उत्साह के साथ पूरी दुनिया ने मनाया था। हर साल योग दिवस नए-नए थीम पर मनाया जाता है ताकि सभी विषयों पर योग के तहत कार्य किया जा सके। इसी बाबत भागलपुर जिला के पुलिस लाइन में भी  योग दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में  डीसीपी संजीव कुमार के नेतृत्व में यह योग दिवस आयोजित किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सभी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने योग किया और नियमित योग करने का […]

Noimg

नवगछिया कचहरी मैदान में  मनाया गया योग दिवस | GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के कचहरी मैदान में विनोद योग संस्था के द्वारा योग दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने के मुहिम पर भी विचार-विमर्श किया गया। विनोद योग संस्था के संस्थापक, योग गुरु विनोद सिंह ने सभी लोगों से अपील की “करें योग, रहें निरोग”। उन्होंने इस विचार पर गहन चिंतन करते हुए बताया कि किस तरह योग के माध्यम से जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाया जा सकता है। योग दिवस पर धीरज कुमार ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी […]

Noimg

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैंडिस कंपाउंड मैदान में हुए कार्यक्रम || GS NEWS

AMBA0

सांसद अजय मंडल ने नियमित योग करने की कही बात, जिलाधिकारी ने योग की महत्ता पर डाला प्रकाश भागलपुर: पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरे विश्व को सुखी, शांति और विकासशील बनाने के लिए योग अति आवश्यक है। इसी बाबत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भागलपुर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के सेंडीस कंपाउंड मैदान में काफी संख्या में लोग एकजुट होकर योगाभ्यास किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया। योगाभ्यास में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और सांसद अजय कुमार मंडल शामिल हुए। साथ ही भागलपुर जिला प्रशासन एवं शहर के कई गणमान्य लोग भी इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने योग के महत्व पर […]

Noimg

विश्व योग दिवस पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आयोजित योग शिविर ने भरा नई ऊर्जा || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया :  विश्व योग दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर नवगछिया में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के लगभग सभी कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संवारने का संकल्प लिया। मौके पर योगा प्रशिक्षक ने कहा कि –  “योग न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजनों से कर्मियों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर अधिक सकारात्मकता और उत्साह के साथ कार्य कर पाते हैं।” योग शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को योग की […]