July 11, 2025
रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना अंतर्गत पुलिस को बुधवार की रात गश्ती के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार (पिता- विनोद सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद दूसरा अभियुक्त राजकिशोर सिंह (पिता- स्व. सुरेश सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) को भी मौके से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में रंगरा […]