Category Archives: शराब

परबत्ता थाना क्षेत्र में 11 लीटर अवैध देशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना की पुलिस टीम ने छापामारी कर राघोपुर बिंद टोली स्थित कम्मों महतो के झोपड़ी से कुल 11 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में झोपड़ी की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई अवैध देशी शराब को जब्त किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 202/25, दिनांक 23.12.2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया […]

नवगछिया में हाईवा ट्रक से 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद, 1 गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। मद्य निषेध के तहत नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवा ट्रक से कुल 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में खलासी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07.12.25 को हाईवा ट्रक, रजि० नं० OD09K 8613 के मालिक ने नवगछिया थाना को सूचना दी कि उन्होंने यह ट्रक चालक सहित भाड़े पर दिया था। उन्हें पता चला कि दूसरे चालक द्वारा ट्रक में गिट्टी के भीतर भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना टीम ने वाहन मालिक के सहयोग से हाईवा ट्रक और खलासी को तेतरी स्थित जी.एस. धर्मकाटा के पास पकड़ा। वाहन चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर 244 लीटर शराब के तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दरोगा रसनदेव पासवान और अन्य पुलिसकर्मी गंगा तट के किनारे कार्रवाई में शामिल थे। पुलिस ने देखा कि एक नाव के माध्यम से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी और उसे गंगा के तट के किनारे उतारा जा रहा था। मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा में मछली के जाल से ढकी शराब तस्कर के पास रखी थी और वह भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर, पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। […]

Noimg

बाईपास थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब तस्करों के मंसूबों पर फेर दिया पानी || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने आगामी त्योहार होली और ईद के मद्देनज़र संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वहीं, बाईपास थाना के थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पिस्ता पासी टोला में अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर घंटों छापा मारा। इस दौरान नाले में छिपाई गई अवैध अर्धनिर्मित देसी शराब, जो करीब 400 लीटर थी, को नष्ट किया गया और 25 लीटर अवैध देसी शराब को जब्त किया गया। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए […]

Noimg

अवैध विदेशी शराब मामले में उत्पाद विभाग ने दो अभियुक्तों को सुनाई पांच-पांच साल की सजा || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सनहौला पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक टेंपो से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब को जप्त किया। इस दौरान टेंपो के ड्राइवर श्याम कुमार और रामकुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उत्पाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही, प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यदि जुर्माना राशि नहीं दी जाती है, तो दोनों को अतिरिक्त तीन महीने की कारावास की सजा भुगतनी होगी। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोर्ट में बहस की। DESK 101

Noimg

बिहार के गांव में 36 घंटे में 5 रहस्यमयी मौतें, डर के साये में जी रहे लोग||GS NEWS

DESK 1010

बेतिया (बिहार): बेतिया जिले के लोरिया प्रखंड के मठिया पंचायत में बीते 36 घंटे के अंदर पांच लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मृतकों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। इन अचानक हुई मौतों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों में कुछ लोगों की सेहत अचानक बिगड़ने लगी थी। वहीं, कुछ मृतकों के बारे में यह जानकारी मिली है कि वे शराब का सेवन करते थे। हालांकि, इन मौतों का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम गांव में कैंप कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा […]

Noimg

शराब के नशे में हंगामा करते पियक्कड़ धड़ाया ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। रविवार रात ख़रीक थाना रात्री गस्ती टीम को सूचना मिली कि नवादा बाजार मे एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही गस्ती टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा जहां उक्त पियक्कड़ पुलिस को देख भागने लगा। वही उपस्थित सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने के दौरान पुलिस पर हमला किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच करने पर अल्कोहॉल की पुष्टि हुई। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या 173/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को उपस्थापन हेतु न्यायालय भेज दिया गया। DESK 04 B