Category Archives: सावन

Noimg

सावन की कजरी पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी के मंगल उत्सव भवन में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन की कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समिति की अध्यक्ष ने दीप जलाकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। कृष्ण-राधा के वेश में एक बालिका द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद एक प्रतिष्ठित कथक कलाकार ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और कजरी की मधुर धुनों पर उमंग से झूमती नजर आईं। संपूर्ण कार्यक्रम में सावन की रिमझिम फुहारों जैसी सांस्कृतिक सरसता देखने को […]

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम और नमामि गंगे घाट पर एकत्र हो रहे हैं। भोर से ही श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक का पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की लंबी कतारें, केसरिया वस्त्रों की आभा और माथे पर समर्पण की चमक इस धार्मिक उत्सव को अत्यंत भव्यता प्रदान कर रही है। बच्चे, युवा, […]

Noimg

सावन के दूसरे सोमवारी को लाखों कांवरियों और शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सावन के दूसरे सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों और कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। बिहार, झारखंड, नेपाल, छत्तीसगढ़, जयपुर, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा जल लिया और बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आस्था के साथ यात्रा शुरू की। सुबह से ही शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। अजगैबीनाथ धाम में भारी संख्या में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और फिर गंगा जल लेकर स्थानीय पंडितों से संकल्प करके पूजा अर्चना की। इसके बाद कांवरियों ने 105 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की, जो देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम तक जाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा […]

Noimg

सावन के दूसरे सोमवार पर लाखों कांवरियों ने लगाई अजगैबीनाथ धाम में डुबकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर (सुल्तानगंज):सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर रविवार को रिमझिम बारिश के बावजूद लाखों कांवरियों ने अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही अजगैबीनाथ धाम में मूसलधार बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद कांवरियों और डाक बमों का जोश देखने लायक था। लाखों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लिया और फिर स्थानीय पंडितों के द्वारा गंगा जल का संकल्प कराया गया। इसके बाद कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए और अजगैबीनाथ धाम से देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल और वाहनों से रवाना हो गए। इस मौके पर जिला प्रशासन ने अजगैबीनाथ मंदिर, गंगा […]

Noimg

अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए लाखों शिव भक्त भागलपुर से हुए रवाना ||GS NEWS

DESK 04 B0

सावन के पांचवें एवं अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए भागलपुर से लाखों शिव भक्त पैदल यात्रा पर निकले। भागलपुर के एस एम कॉलेज गंगा घाट, बरारी सीढ़ी घाट, जहाज घाट सहित कई अन्य घाटों से शिव भक्तों ने गंगाजल भरा। ये सभी भक्त बाबा बासुकीनाथ, जेठौर नाथ, और गोड्डा के शिव मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करेंगे। शिव भक्तों की सुविधा के लिए भागलपुर के विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए, जहां भक्तों को ठंडा पानी, नींबू पानी, और फलों का वितरण किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस प्रशासन ने हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया। DESK 04 B

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर जगतपति नाथ महादेव का भव्य श्रृंगार पूजा,भजनों पर झूमे भक्त | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर, गोपाल गौशाला में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जगतपति महादेव रूप का भव्य श्रृंगार पूजन किया गया। सोमवार की देर रात तक पंडित अजीत पांडे बाबा द्वारा यजमान जगतपति नाथ महादेव के पुजारी रंजन बाबा द्वारा आयोजित इस पूजा में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पंडित रंजन बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें दूरदराज से आए कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति दी। भजन संध्या में भक्तों को भगवान शिव की भक्ति में डुबो दिया। श्री श्री 108 श्री महा […]

Noimg

भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए मिथिलांचल से पहुंचे भक्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: सावन का महीना न केवल भोलेनाथ के भक्तों के लिए खास होता है, बल्कि मिथिलांचल के लोगों के लिए भी अत्यंत प्रिय है, क्योंकि मिथिलांचल को भगवान भोलेनाथ का ससुराल माना जाता है। हर साल सावन के महीने में मिथिलांचल से बड़ी संख्या में शिव भक्त सुल्तानगंज पहुंचते हैं, जहां वे विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगा जल भरते हैं और फिर कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं। इस वर्ष भी मिथिलांचल से लगभग 500 शिव भक्तों की एक टोली सुल्तानगंज पहुंची है। यह भक्तों की टोली अपने धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ अन्य कांवरियों की सेवा करते हुए देवघर तक की यात्रा करती है। मिथिलांचल के भक्तों […]

Noimg

सावन के तीसरे सोमवारी पर विधायक उम्मीदवार प्रेम सागर डब्लू यादव ने किया जलाभिषेक, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: नगर परिषद नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि सह 153 गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव ने नवगछिया के सुप्रसिद्ध जगतपति नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे जिन्होंने प्रेम सागर यादव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। डब्लू यादव ने जलाभिषेक के दौरान क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा, “मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र में हमेशा शांति और भाईचारा बना रहे। सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें।” इस मौके पर प्रेम सागर यादव ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूं। अगर मुझे जनता का […]

Noimg

मुहर्रम व आगामी श्रावणी मेला शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : मुहर्रम व आगामी श्रावणी मेला शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यायल के सभागार में शांति समिति की बैठक किया. बैठक में विधि व्यवस्था व शांति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. सभी पदाधिकारी को संवेदनशील व सचेत रहने के लिए कहा गया है. मुहर्रम को लेकर एक सौ स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है| सभी पदाधिकारी को कहा गया हैं कि जिन जगहों पर आपकी प्रतिनियुक्ति हुई वहां पर समय से पूर्व एक जाकर स्थल को देख ले. जिन थानों में शांति समिति की बैठक अभी नहीं हुई उन थानाध्यक्षों से कहा गया कि शांति समिति की बैठक कर ले. गत वर्ष छोटी मोटी घटना को छोड़कर सभी जगहों पर शांति […]

Noimg

13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन || GS NEWS

AMBA0

ग्रामीणों को लोक अदालत में शामिल होने के लिए जागरूकता रथ के जरिए किया जाएगा जागरूक भागलपुर: 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर द्वारा कई मुद्दों पर बैठक की जा रही है। भागलपुर, सदर नवगछिया, कहलगांव, बांका और मुंगेर में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने केस का निष्पादन कर सकें, इसके लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को रवाना करते समय भागलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एडीजे, सीजेएम, आरएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर शाखा के सचिव ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के […]