August 29, 2025
तीन दबंगों ने एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS
DESK 110भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में एक छात्र को तीन दबंगों ने विद्यालय के अंदर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी नवीं कक्षा के छात्र रंजन कुमार ने दी, जिसने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन दबंग, जिनके नाम अंकित कुमार (साकिन मुंशी पट्टी), सुमन कुमार और चंदन कुमार (साकिन गंगापुर) हैं, लाठी, डंडे, फैट, मुक्का और बेल्ट से उसकी पिटाई की। रंजन ने बताया कि इस हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सभी तीन दबंग वहां से […]