Category Archives: Hospital Bhagalpur

Noimg

25 हजार का इनामी कुख्यात ऋषभ चौधरी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

कई संगीन मामलों में था फरार — एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र के कठैला निवासी टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात ऋषभ चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी था और आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी व पुलिस पर हमले जैसे दर्जनों गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। इस संबंध में सोमवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2024 को वादी शैलेश चौधरी द्वारा खरीक थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि ऋषभ चौधरी और उसके साथियों ने उनकी दुकान पर आकर रंगदारी मांगी और विरोध […]

Noimg

सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा किट का वितरण, महिलाओं को मिला सरकार की योजना का लाभ ||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर । बिहार सरकार की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सोमवार को भागलपुर सदर अस्पताल में नवप्रसूता महिलाओं के बीच जच्चा-बच्चा किट का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात शिशुओं को समुचित पोषण, दवाइयां और स्वच्छता संबंधी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने महिलाओं को किट प्रदान की और उन्हें इसके उपयोग व लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किट में पोषणयुक्त खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयां, सेनिटरी नैपकिन, साबुन, बेबी ऑयल सहित साफ-सफाई की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। डॉ. राजू कुमार ने बताया कि यह योजना सरकार की जनस्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की […]

Noimg

माछीपुर में सात वर्षीय बच्ची को लगी गोली, पारिवारिक रंजिश में मासूम घायल, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के माछीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीया बच्ची रुखसार खेलते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। अचानक चली गोली उसके दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है। परिवार वालों का आरोप है कि गोली बच्ची के पिता को निशाना बनाकर चलाई गई थी। रुखसार के पिता के अनुसार, गांव के ही निवासी कामिल के साथ पूर्व से जमीन विवाद […]

Noimg

टोटो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव के 72 वर्षीय वृद्ध किसान रामदुलार मंडल की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे भागलपुर से बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। अकबरनगर चौक के पास एनएच-80 पार करते समय एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामदुलार मंडल को सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। हालांकि टोटो चालक उन्हें मायागंज अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही वह चुपचाप फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, […]

Noimg

सरकारी अस्पताल में ग़ज़ब खेला! ट्रॉली मैन का मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का वीडियो वायरल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज, में अजब-गजब घटनाएँ सामने आ रही हैं। लगातार सुर्खियों में रहने वाले इस अस्पताल में हो रहे वसूली के खेल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्रॉली मैन के द्वारा मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का दृश्य कैद हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मरीज के परिजनों द्वारा एक ट्रॉली मैन को बुलाकर वार्ड में लाया जाता है। ट्रॉली मैन बेडशीट बदलता है और मरीज को ग्लूकोस चढ़ाता है। इसके बाद वह वार्ड से बाहर निकल जाता है। दरवाजे से बाहर निकलते ही वह मरीज के परिजन के सामने हाथ फैलाता है, और […]

Noimg

कदवा थानाध्यक्ष निलंबित, प्रशिक्षु डीएसपी इफ्तेखार अंसारी ने संभाला कार्यभार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने कदवा थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया. बताया गया कि कदवा थानाध्यक्ष दो दिन की छुट्टी में घर गए थे, किंतु वह तीन दिन घर पर रह गए थे. इस दौरान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ला इन आर्डर की भी समस्या उत्पन्न हो गई थी. विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशिष मंडल ने कदवा थाना में धरना दिया था, क्योंकि वेगनार और ट्रक के बीच टक्कर के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए दोनों गाड़ियों के मालिक के बीच समझौता करवा दिया गया था. इस मामले में एक वाहन मालिक ने भागलपुर डीआईजी से शिकायत की थी, जिसके बाद डीआईजी ने नवगछिया एसपी से जानकारी की […]

Noimg

जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा भागलपुर ट्रैफिक पुलिस को दी गई सीपीआर ट्रेनिंग || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर : इंटीग्रेटेड पुलिस कमांड एंड कंट्रोल भवन में भागलपुर के ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारियों के लिए सीपीआर ट्रेनिंग हेतु एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह के सहयोग से हुआ। डीएसपी ट्रैफिक आशीष कुमार सिंह और जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर वर्कशॉप का उद्घाटन किया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व और उसकी विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सीपीआर सीखकर कोई भी व्यक्ति बिना डॉक्टर बने और बिना किसी दवाई के किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना या डूबने के बाद सीपीआर द्वारा […]