Category Archives: Purnia

Noimg

झंडापुर और औलियाबाद पंचायतों के सभी बूथों पर विधायक शैलेंद्र का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को बिहपुर प्रखंड के झंडापुर और औलियाबाद पंचायत के सभी बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आज संविधान की दुहाई देते हुए उसे सर्वोपरि बताते हैं, जबकि यही कांग्रेस, विशेषकर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि 21 महीने चला वह आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जिसे कभी […]

Noimg

पूर्णिया तनिष्क शोरूम में करोड़ों की लूट ; भागते लुटेरे की पिस्टल गिरी तो राहगीर उठाकर भागा || GS NEWS

AMBA0

बिहार में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तनिष्क शोरूम से भरी दोपहरी में करोड़ों की लूट को अंजाम देकर अपराधी भाग गए। भागने के क्रम में एक की पिस्टल गिर गई तो राहगीर उसे ले भागा। बिहार के मुख्यमंत्री अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं, लेकिन पुलिसिया सिस्टम की नाक के नीचे अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार पूर्णिया तनिष्क शोरूम में हथियार के बल पर चार अपराधियों ने करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार को दिन के 12 बजे के आसपास हुई है। ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी बाइक से फोर्ड […]

Noimg

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का नवगछिया में हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS

AMBA0

कहा – नवगछिया के स्वास्थ्य संबंधी समस्या, गंगा घाट पर व्यवस्था व नवगछिया जिला बनाने की मांग को रखेंगे केंद्र सरकार के सामने नवगछिया: नवगछिया एनएच 31 पर दक्ष हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के समीप नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं भावी विधायक प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने बांका के कटोरिया जा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत सम्मान किया और उनसे वार्ता की। इस दौरान प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने सांसद पप्पू यादव से नवगछिया में स्वास्थ्य व्यवस्था की तंदुरुस्ती, अनुमंडलीय अस्पताल में 11 बेड के आईसीयू अस्पताल जिसमें एएनएम एवं डॉक्टर की टीम हमेशा मौजूद रहे, श्रावणी मेला को देखते हुए गोपालपुर नवगछिया अनुमंडल के सभी गंगा घाटों पर एनडीआरएफ टीम, समुचित लाइट व पुलिस प्रशासन […]

Noimg

भागलपुर : बांस काटने के दौरान हुई झड़प में अधेड़ महिला की मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्णिया की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला अनीता देवी की पड़ोसियों से विवाद के कारण घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका अनीता देवी का बस इतना कसूर था कि उसने पड़ोसियों को बांस काटने से मना किया था। इस बात से गुस्साए पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी आज तड़के सुबह लगभग 5 बजे मौत हो गई। मृतिका के पुत्र किशोर शाह ने बताया कि राजेंद्र शाह, मनोज शाह, […]