July 10, 2025
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा सुल्तानगंज, हजारों कांवरिए गंगाजल लेकर रवाना हुए बैद्यनाथ धाम ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। श्रावण मास में आस्था और भक्ति का संगम बन चुका सुल्तानगंज का इलाका इन दिनों केसरिया रंग में रंगा हुआ है। भागलपुर, बांका, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और असम समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कंधे पर कांवर में गंगाजल भरते हैं और 105 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो जाते हैं। सुल्तानगंज का ‘नमामि गंगे घाट’ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां लोग घंटों लाइन में लगकर पूरे जोश और भक्ति के साथ गंगाजल भर रहे हैं। […]