Category Archives: sultanganj

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, आयुक्त ने अधिकारियों संग किया गंगा घाटों का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु राय ने सुल्तानगंज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत और सिटी एसपी शुभांक मिश्रा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट का निरीक्षण किया तथा मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, लाइटिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें ताकि मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एडीआरएम ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम शिव प्रसाद ने शुक्रवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, कांवरिया सेवा शिविर की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, स्वच्छ शौचालय, नाले और सड़क मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी द्वारा स्टेशन रोड की मरम्मती की मांग की गई, जिस पर एडीआरएम ने जवाब दिया कि फिलहाल पक्के रोड की मरम्मत नहीं हो सकेगी और केवल कच्चे नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में पवन केसरी ने डीआरएम मालदा से दूरभाष पर वार्ता […]

Noimg

सुल्तानगंज में युवा जदयू प्रखंड समिति विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत आलोक इंटरप्राइजेज के प्रांगण में युवा जदयू प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों का […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सक्रिय, नमामि गंगे और अजगैविनाथ घाट से हटाए गए अवैध दुकानें ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुल्तानगंज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस बल, पुलिस जवानों और जेसीबी की सहायता से सभी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया। सीओ रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि घाट क्षेत्र में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानें लगाई थीं। इसलिए जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़कर हटाया गया है। अगर भविष्य में बिना अनुमति के दुकानें लगाई गईं तो उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। […]

सुल्तानगंज स्टेशन कांवरियों के स्वागत को तैयार, सावन मेले के लिए व्यवस्थाएं मुकम्मल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सावन मेले के मद्देनज़र भागलपुर जिले का सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन कांवरियों के स्वागत और सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का व्यापक रूप से कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि देशभर से आने वाले लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेशन परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और ठहराव की व्यवस्था को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। रेलवे के डीआरएम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह के अनुसार, सावन महीने में सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एसएसपी हृदयकांत ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज। श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर सीटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, सीटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर वन डीएसपी अयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी सहित बाथ, शाहकुंड, अकबरनगर एवं सुल्तानगंज के थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में एसएसपी हृदयकांत ने कांवरियों की सुरक्षा, अस्थायी थाना स्थापना, मंदिर परिसरों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो […]

Noimg

सुल्तानगंज के अब्जुगंज में सूंड़ी वैश्य संगठन का कार्यक्रम, राजद के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ हुए शामिल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अब्जुगंज पुरानी दुर्गा स्थान परिसर में अखिल भारतीय सूंड़ी वैश्य संगठन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व उद्योग मंत्री एवं मधुबनी विधायक समीर महासेठ उपस्थित हुए। साथ ही राजद के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, पूर्व विधायक फलिंद्र चौधरी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहारी मंडल, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव अमित भगत, जिला अध्यक्ष गौरव भगत, समाजसेवी विनोद प्रसाद साह, राजद कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेकानंद यादव एवं राजद के अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. मंज़ूर समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। […]

Noimg

सुल्तानगंज कृषि भवन में खरीफ महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृषि भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजली कुमारी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सुशांत सक्सेना, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव लोचन, सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार, कृषि समन्वयक अनुपम, नाथनगर के बीओ जयशंकर प्रसाद सिंह, ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता राम पुकार राम, इति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित […]

सुल्तानगंज में धूमधाम से मनाई गई महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में रविवार को महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि मेंहि आश्रम तक पहुँची। हजारों श्रद्धालु इस जयंती समारोह में शामिल हुए और बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन को सफल बनाया। महर्षि मेंहि आश्रम के आचार्य स्वामी रघुनंदन जी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आश्रम में भक्तों द्वारा स्तुति-विनती की गई, और स्वामी रघुनंदन जी महाराज ने प्रवचन देते हुए महर्षि मेंहि जी के विचारों एवं साधना पद्धति पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया […]

Noimg

सुल्तानगंज में मजदूर पर जानलेवा हमला, पिस्टल थमाकर ली गई धमकी भरी तस्वीर, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंद टोला वार्ड नंबर 19 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करने वाले मनोहर बिंद पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें उनके चचेरे भाई पैरों कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान के पास बुलाया, जहां पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मनोहर ने बताया कि पास में रहने वाले जितेंद्र बिंद ने उन्हें पहले पकड़ा, फिर पांच-छह अन्य लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रधिया देवी […]