Category Archives: जगदीशपुर

Noimg

जगदीशपुर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित, 16 निजी कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका द्वारा जगदीशपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें सही करियर मार्गदर्शन देना रहा। आयोजकों ने बताया कि जिले में इस प्रकार का रोजगार मेला प्रत्येक वर्ष चार बार आयोजित किया जाता है, जिसमें यह वर्ष का दूसरा मेला था। मेले में कुल 16 निजी कंपनियों ने भाग लिया। सभी कंपनियां निजी क्षेत्र से जुड़ी थीं, जिन्होंने युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रस्तुत किए। रोजगार मेले के दौरान सिक्योरिटी गार्ड सहित कई अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बड़ी संख्या में […]

Noimg

जगदीशपुर में शिव मंदिर में चोरी, दानपेटी से 60 से 70 हजार रुपये नकद उड़ाए || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा इस संबंध में जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर में रखे कुछ अन्य सामान के भी गायब होने की जानकारी दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना […]

Noimg

जगदीशपुर में देसी कट्टा से फायरिंग करते वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर इलाके में एक युवक का देसी कट्टा लेकर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक को गाना बजाते हुए हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है, वहीं उसके पास एक छोटा बच्चा भी खेलता नजर आ रहा है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। DESK 101

Noimg

जगदीशपुर डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद को दी गई भावभीनी विदाई ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर थाना परिसर में सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी विशाल आनंद के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी, कर्मी और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डीएसपी विशाल आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि जगदीशपुर उनका पहला कार्यक्षेत्र था, जहां उन्हें पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने इस अनुभव को सीखने और खूबसूरत यादें संजोने का अवसर बताया। समारोह का मंच संचालन एसआई रामचंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर नए थाना अध्यक्ष अभय शंकर ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा, दरोगा विकास कुमार, पिंकू कुमारी, सुधीर कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित […]

Noimg

भागलपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, स्मैक और गांजा के साथ दो गिरफ्तार ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही भागलपुर पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी से 1.3 ग्राम स्मैक और बाईपास थाना क्षेत्र के फुलवरिया से 21.4 किलो गांजा बरामद किया गया। विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाईपास थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक चार पहिया वाहन से 21 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन में सवार दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में, जगदीशपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरैनी इलाके की एक चाय दुकान पर स्मैक की बिक्री हो रही है। कार्रवाई […]

Noimg

जगदीशपुर में प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों के बीच चित्रांकन, निबंध, भाषण और संगीत प्रतियोगिताएं शामिल थीं। संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि यदि हमें अपने भविष्य को सुरक्षित करना है, तो प्राकृतिक संसाधनों के दुर्पयोग को रोकना होगा और पेड़-पौधों तथा जल को संरक्षित करना होगा। इस मौके पर शिक्षिका सपना कुमारी, फूल कुमारी, शारिका निगार, कर्मी राजकिशोर, रिंकु, वृंदा, सुशीला, बाबूलाल और छात्रा अंजलि, रौशनी, प्रियम, अंकिता, साक्षी, जुली, ज्योति, मनीषा उपस्थित थीं। AMBA

Noimg

अभिभावक के सर फोड़नें वाले पुनामा प्रताप नगर के प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड || GS NEWS

AMBA0

जगदीशपुर प्रखंड बीआरसी में रहेगी प्रति नियुक्ति नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सुनील कुमार सिंह पर इसी महीने की शुरुआत में अभिभावक से ₹1500 लेकर के नामांकन करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर सर फोड़ने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिस पर मध्यान भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक के ऊपर कारवाई करने की अनुशंसा किया था। जिसके आलोक में डीपीओ स्थापना के द्वारा प्रपत्र क गठन कर […]

Noimg

दस लाख का जिमखाना बना मवेशियों का तबेला || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के सन्हौली पंचायत में दस लाख रुपये की लागत से बना जिमखाना अब मवेशियों का तबेला बनकर रह गया है। यह जिमखाना पंचायत की योजना से युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया था। जब यह जिमखाना स्थापित किया गया था, तो पंचायत के युवा काफी उत्साहित थे। लेकिन कुछ ही महीनों में यह उत्साह मायूसी में बदल गया। यह जिमखाना सरकारी राशि के दुरुपयोग का एक स्पष्ट उदाहरण बन गया है। तीन साल के भीतर ही इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि अब इसे जानवरों के तबेले के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिमखाना में अब सिर्फ खंभे और कुछ पोल ही बचे हैं, बाकी सभी सामग्री गायब […]

Noimg

जगदीशपुर थाने का एसएसपी ने किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने जगदीशपुर थाने का निरीक्षण किया, जिसमें लंबित कांड और वारंट की समीक्षा की गई। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने हाल ही में लागू किए गए नए अपराध कानून पर विस्तार से चर्चा की और इसमें आने वाली कठिनाइयों को हल करने के उपाय बताए। उन्होंने थानाध्यक्ष और अधिकारियों को प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया। एसएसपी ने करीब एक घंटे तक थाने में रहकर पंजीयों की जांच की और थाने की सभी कार्यालयों, महिला हेल्प डेस्क कक्ष सहित साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। मौके पर थानाध्यक्ष गणेश कुमार, दरोगा बम बम, सुधीर कुमार सिंह, हेल्प डेस्क प्रभारी पिंकू कुमारी, पूजा कुमारी, और […]

Noimg

जुल्म के खिलाफ लडते हुए हज़रत इमामे हुसैन शहीद हो गए : मौलाना अबूल कलाम || GS NEWS

AMBA0

जलसे मे सीमांचल के हजरत मौलाना अबूल कलाम ने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत इमामे हुसैन हमेशा जुल्म के खिलाफ रहते थे। दुनिया वाले को यह पैगाम दिया कि किसी जालिम के सामने झुकना नही है, उसका डटकर मुकाबला करना है। नवगछिया। बिहपुर जामा मस्जिद के सामने बुधवार को जश्न ए शौहदाए कर्बला कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जलसे की सदारत बिहपुर खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी व जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी ने किया। जलसे मे पूर्णिया के शायरे इस्लाम सावान रजा, भागलपुर के शायरे इस्लाम शमस तबरेज, शायरे इस्लाम नुर उद्दीन ने एक से बढकर एक हजरत इमामे हुसैन की शान में ऩाति कलाम सुनाया। […]