Category Archives: जगदीशपुर

Noimg

जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत आग लगने से पांच घर हुए राख || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत सनौली पंचायत के बढ़िया गांव में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे विफल रहे और पांचों घर आग की चपेट में आ गए। घटनास्थल से ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने तक सभी घर जलकर राख हो चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना खाना बनाने के दौरान घटी। आग में 14 जुलाई को होने वाली एक लड़की की शादी का सारा कीमती जेवर, गहने, कपड़े और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इस आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने […]

Noimg

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल; सभी को किया रेफर || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी, चाकू, भाले और तलवारों से हमला किया, जिसमें एक पक्ष से शिक्षक मो. जुनैद सहित पांच लोग और दूसरे पक्ष से मो. फिरदोस सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस विवाद का कारण सवा बीघे जमीन का था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष उक्त […]

Noimg

भागवत कथा को लेकर सालेपुर बाबा बेलानाथ मंदिर के प्रांगण से निकाली गई कलश शोभायात्रा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजंगी नवटोलिया में 23 से 29 जून तक श्रीमद भागवत कथा की भक्ति बयार बहेगी। इस अवसर पर सालेपुर स्थित बाबा बेलानाथ मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 1001 माताओं और बहनों ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, राधे कृष्णा के जयकारे व गाजे-बाजे के साथ झूमते-नाचते कथास्थल पहुंचे। श्री श्री 108 श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन वृंदावन से पधारे कथाव्यास पंडित आंनदमूर्ति गोपाल भाई ओझा के मुखारबिंद से किया जा रहा है, जो 29 जून तक लगातार चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक संजीव सुमन ने बताया कि उन्हें ईश्वर से घनिष्ठ प्रेम है और ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से आत्मसंतुष्टि मिलती है। नवटोलिया समाज […]