Category Archives: नगर परिषद

Noimg

नवगछिया में जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव संपन्न, निकाली भव्य शोभा यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और दिव्य मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार की सुबह घाट ठाकुरबाड़ी से मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए भक्तों ने महादेव के दर्शन किए। जगतपति नाथ महादेव मंदिर के पुजारी रंजीत बाबा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी तिथि को इस प्रकार तिलकोत्सव और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 51 भक्तों ने तिलकोत्सव की थाली में फल, मिठाई और पूजन सामग्री लेकर यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान नगर वासियों ने विभिन्न स्थानों पर फूलों की बारिश की। नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि […]

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित, 11 बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सामान्य बोर्ड की इस बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सभी बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना, सफाईकर्मियों के आवेदनों पर विचार, वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा, मुक्ति धाम में निःशुल्क सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव, वर्ष […]

Noimg

उद्यमिता का फूंका गया मंत्र, हुनरमंद हाथों का हुआ सम्मान, श्याम कौशल फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य आयोजन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : “श्याम कौशल फाउंडेशन, नवगछिया और काशी फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में  दिनांक १६ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सह वार्षिक आयोजन श्याम काम्प्लेक्स नवगछिया में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया निवासी चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी सह उद्यमिता CEO स्टार्टअप बिहार के श्रीमान कुमोद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय रुंगटा जी का सानिध्य एवम् मार्गदर्शन मिला तथा संस्थान के नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन किया गया। संस्थान के प्रेरणा स्त्रोत जे पी सेनानी अधिवक्ता श्री कौशल बाबू की याद में शुरू हुए कौशल सिलाई केंद्र ने संकल्पित होकर बीते साल लगभग २०० महिलाओं को निःशुल्क सिलाई सिखाने का प्रयास किया है तथा कुल […]

एनएच पर टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : प्रखंड के खगड़िया-नवगछिया सीमा पर एनएच पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब सौगारथ सिंह सतीशनगर से नारायणपुर बाजार जा रहे थे, तभी एक अज्ञात टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नारायणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल के परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया। वहीं, घटना के बाद से टैंकर चालक फरार है […]

नवगछिया के मुसहरी पट्टी में फायरिंग का आरोप, जदयू नेता व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर वार्ड नंबर 26 निवासी शिवशंकर ऋषिदेव ने नवगछिया एससी/एसटी थाना में आवेदन देकर जदयू नेता हिमांशु भगत और मोहन सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिमांशु भगत नगर परिषद की वार्ड पार्षद की पुत्र हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय जदयू नेता माने जाते हैं। क्या है मामला: शिवशंकर ऋषिदेव के अनुसार, 24 अप्रैल की रात करीब 11:50 बजे वे अपने मामा नंदलाल ऋषि के यहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे हनुमान मंदिर, मुसहरी पट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे हिमांशु भगत और मोहन सिंह […]

नगर परिषद में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्कूलों-मंदिरों व प्रमुख स्थलों की हो रही सफाई ||GS NEWS

DESK20250

लोगों को किया गया जागरूक, स्वच्छता बनाए रखने की अपील नवगछिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्यभर के सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में भी स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, मंदिरों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़कों पर विशेष रूप से सफाई की गई। नगर परिषद के सफाईकर्मियों की टीम ने सुबह से ही विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू किया। कचरा उठाव, नालियों की सफाई, सड़क किनारे की गंदगी हटाने और खुले में फेंके गए कचरे को एकत्र कर ठिकाने लगाने का काम किया गया। इसके साथ ही स्कूल परिसर और मंदिरों में […]

नवगछिया में खुलने जा रहा है TumbleDry का नया आउटलेट: जर्मन बेस्ड ऑर्गेनिक केमिकल से वाशिंग और लैगून टेक्नोलॉजी के सेवाओं का अनुभव लेंगें नवगछियावासी – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया, नवगछिया बाजार के व्याहुत चौक, गजाधर भगत रोड, अन्नपूर्णा होटल के बगल में, टम्बल्ड ड्राई का नया वॉशिंग और ड्राई क्लीनिंग आउटलेट जल्द ही खुलने वाला है। इस नए आउटलेट से अब नवगछिया और आसपास के लोग उच्च गुणवत्ता वाली वॉशिंग, ड्राई क्लीनिंग, साड़ी पॉलिश, स्टीम आयरनिंग और स्टार्च (कपड़ों को कड़क करने के लिए) जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। टम्बल्ड ड्राई आपके कपड़ों की सफाई के लिए बेहतरीन और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करता है, जिनसे आपके कपड़े नए जैसे नजर आएंगे। हमारी प्रमुख सेवाएं: जर्मन बेस्ड केमिकल से वाशिंग और लैगून टेक्नोलॉजी: टम्बल ड्राई की वाशिंग प्रक्रिया में जर्मन बेस्ड ऑर्गेनिक केमिकल्स का उपयोग होता है, जो कपड़े के फेब्रिक को पूरी तरह से साफ और सुरक्षित […]

Noimg

नगर परिषद ने शुरू किया हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर 18005714445 पर करें शिकायत और सुझाव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया ने नागरिकों की सुझाव एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेल की शुरुआत की है। अब लोग किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18005714445 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर मृत जानवरों के निस्तारण, धार्मिक या पूजा स्थलों की सफाई, मार्गों और नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट की खराबी, जल आपूर्ति बाधित होने या पाइप लाइन लीकेज जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में लापरवाही, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में कमी, नाले जाम की समस्या, जल जमाव की स्थिति, वृक्ष गिरने की घटना, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग न होने, नगर परिषद क्षेत्र […]

Noimg

सुल्तानगंज नगर परिषद में सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का लिया निर्णय ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर, सुल्तानगंज: नगर परिषद सुल्तानगंज के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर दस दिनों से हड़ताल पर थे। बुधवार की सुबह, सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पर पहुंचे और अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। सफाई कर्मियों ने बताया कि कल्पतरु एजेंसी के माध्यम से काम करने पर उन्हें चार माह का वेतन नहीं मिला है, और अब वे कल्पतरु एजेंसी के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं। सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय द्वारा सफाई कार्य कराने पर ही काम करने की इच्छा जताई। इस पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने नगर परिषद के द्वारा सफाई कार्य कराने की बात कही, जिसके बाद सभी सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला […]