Category Archives: पर्व त्यौहार

Noimg

शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है मड़वा के बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम || GS NEWS

AMBA0

अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के आस्था का है केन्द्र प्रत्येक वर्ष सावन माह मे लगता है भव्य मेला लाखों शिव भक्त चढ़ाते है जल नवगछिया। गंगा-कोसी नदी के मध्य स्थित बिहपुर के मड़वा गांव में विराजित बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है। सावन माह में यहां भव्य मेला लगता हैं। सावन के प्रत्येक सोमवारी पर यहां करीब 2 लाख से अधिक शिव भक्त जल चढ़ाने आते हैं। इनमें 50 हजार से एक लाख के करीब डाकबम होते हैं। जो सुल्तानगंज अगुआनी सहित स्थानीय गंगा घाटों से जलभर कर यात्रा कर यहां आते हैं। इसे बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम […]

Noimg

मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्याम श्रद्धालुओं ने गुरु जी के मुखारविंद से भजन और प्रवचन का लाभ उठाया। श्याम भक्त अभिषेक बाजोरिया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के आगमन से पूर्व गुरु जी का पदार्पण भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में होता है। आज का यह कार्यक्रम अंतिम दिन था, जिसके बाद गुरु जी देवघर प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष का विशेष संदेश देते हुए गुरु जी ने वृक्षारोपण करते समय कहा कि अपने बच्चे के जन्मदिन पर केक न काट कर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी ग्लोबल वार्मिंग से और खुद अपनी जिंदगी को बचा सके। […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ नगरी सज-धज कर तैयार || GS NEWS

AMBA0

श्रावणी मेला का उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री और मशहूर गायक हंसराज आने की उम्मीद, बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम रवाना भागलपुर: सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीओ धनन्जय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से पैदल और वाहन से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। सुलतानगंज के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को सजा चुके हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट में बेरिकेडिंग और उद्घाटन मंच भी सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस बार श्रावणी मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री […]

Noimg

नवगछिया सहित आसपास के प्रखंडों में शांतिपूर्ण रूप में मनाया गया मुहर्रम || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर और खरीक प्रखंडों में मुहर्रम का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप में मनाया गया। इस मौके पर नवगछिया बाजार में सुबह ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम का जुलूस निकला। बाजार में मनियामोर, मख्खातकिया, मुमताज मोहल्ला से निकले जुलूस में युवाओं ने लाठी, भाला, तलवारबाजी का करतब दिखाया। मुमताज मोहल्ला द्वारा निकाली गई तिरंगा की झांकी लोगों को काफी पसंद आई। जुलूस के दौरान हर साल की भांति इस वर्ष भी शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। मौके पर निवर्तमान नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह गोपालपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पुनामा प्रताप नगर के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव सहित कई अन्य लोग जुलूस के साथ-साथ चल […]

Noimg

बंगला सावन की हुई शुरुआत, सुल्तानगंज हुआ भगवामय || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत 22 जुलाई से होगी, लेकिन बुधवार से बंगला सावन की शुरुआत हो चुकी है। बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर पैदल बैधनाथ धाम के लिए जा रहे हैं। कई कांवरिया ढाई दिनों में जलार्पण करेंगे तो कुछ कांवरिया गुरु पूर्णिमा पर जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को जलार्पण करने वाले कांवरिया 19 और 20 जुलाई को जल भरेंगे। कांवरियों में अभी से जोश और उत्साह देखा जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कांवरिया पथ पर बालू बिछा दिया गया है। इस रास्ते से लाखों कांवरिया बैधनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। AMBA

Noimg

मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया में हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखे पैकर || GS NEWS

AMBA0

पूरे शहर में या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही भागलपुर: मोहर्रम की दसवीं पर कोतवाली इलाके से निकाला गया ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। कोतवाली इमामबाड़ा से पैकर 2:35 मिनट पर ताजिया लेकर शाहजंगी के लिए रवाना हुए। काजीबलीचक मार्ग और तातारपुर चौक पर पैकरों का हुजूम देखा गया। इस दौरान या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही। जुलूस में हजारों की संख्या में पैकर और आम लोग शामिल हुए। ताजिया जुलूस तातारपुर चौक, मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए रेलवे समपार से गुजरकर शाहजंगी कर्बला मैदान गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे। जिला और पुलिस प्रशासन ने जुलूस की निगरानी ड्रोन […]

Noimg

नवगछिया में बिहुला के मायके में विषहरी पूजा की तैयारी शुरू || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: सती बिहुला की भूमि नवगछिया में बिहुला विषहरी पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। मंगलवार को छोटी ठाकुरवाड़ी रोड स्थित मनसा सदन में बिहुला विषहरी पूजा समरोह समिति की एक बैठक अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि पूजा समरोह को भव्य बनाने के लिए पूरे शहर को सजाया-संवारा जाएगा और प्रमुख चौराहों पर मंजूषा पेंटिंग के गेट बनाए जाएंगे। इस आयोजन का शुभारंभ 17 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रतिमा पूजन से होगा। शाम को भजन संध्या, बालक लखेन्द्र की बारात भ्रमण, रात में बिहुला-लखेन्द्र विवाह और सर्पदंश की कथा का आयोजन किया जाएगा। 18 अगस्त की देर शाम को विसर्जन के साथ समापन होगा। हर […]

Noimg

मुहर्रम के नवमी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, लाठी डंडा और तलवार का हुआ प्रदर्शन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: मुहर्रम के नवमी पर भागलपुर और आसपास के विभिन्न इमामबाड़ों से भव्य जुलूस निकाला गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार, मुहर्रम की नवमी तारीख को निकाले गए इन जुलूसों में युवाओं ने लाठी, डंडा, तलवार और भाला का प्रदर्शन किया। कोतवाली चौक, सराय चौक, बरारी, हिसाब चक, बरहपूरा, और तताररपुर के विभिन्न इमामबाड़ों से जुलूस निकाले गए। पुलिस प्रशासन ने पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की, जिससे हुड़दंग करने वालों में खौफ दिखा। हर चौक और चौराहे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सभी क्षेत्रों के थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौजूद थे, ताकि मुहर्रम जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके। AMBA