Category Archives: बाढ़

Noimg

बिहपुर के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से पूरा जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हरियो पंचायत के वार्ड संख्या 1 के आहुति, वार्ड संख्या 2 के बड़ीखाल, वार्ड संख्या 3 के गोविंदपुर गांव में रहने वाले आबादी का जीना बेहद मुश्किल हो गया। वहीं तीनों वार्डों के कई घरों में पानी घुस जाने से यहां के लोगों का जनजीवन पुरी तरह से मुश्किल में वीत रहे हैं। जिससे वहां के लोगों को‌ जानमाल का नुक़सान भी काफी हुआ है। इसी तरह पूर्व में भी कोशी कटाव हुआ था। जिसके कारण यहां के लोग पलायन कर चुके हैं। हरियों पंचायत प्रत्येक वर्ष कोशी का कहर झेलता है। यही […]

Noimg

नवगछिया के बाढ़ राहत शिविरों में मिल रहा घटिया भोजन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित प्रखंड रंगरा और गोपालपुर में जिला पदाधिकारी भागलपुर के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सामुदायिक राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। हालांकि, इन राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों को परोसा जा रहा भोजन गुणवत्ता विहीन और घटिया दिखाई दे रहा है। राहत शिविरों में नियमों के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। रंगरा प्रखंड में चार जगहों पर सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें रंगरा पंचायत सरकार भवन, रंगरा सत्संग भवन, भीमदास टोला और मुरली पंचायत शामिल हैं। नियमानुसार, आपदा विभाग एक व्यक्ति के लिए 118 रुपए का खर्च देता है, जिसमें भोजन, थाली, ग्लास और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए। लेकिन वास्तविकता यह है कि इन […]

Noimg

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत: परिजनों ने की मुआवजे की मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक का नाम अशोक कुमार है, जो उपेंद्र सिंह का पुत्र है।जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार घर से शौच करने के लिए निकला था, तभी उसका पांव फिसल गया और वह अधिक पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन जब उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने रंगरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पीड़ित के परिजनों ने रंगरा […]

Noimg

बाढ़ से बेहाल सहौरा क्षेत्र: श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति ने मदद की अपील की ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बाढ़ की विभीषिका ने अनुमंडल क्षेत्र और सहौरा के जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं और आंधी-बारिश के बीच भरपेट भोजन तक नसीब नहीं हो रहा। यादव ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बिना किसी पूर्वाग्रह के सहायता प्रदान करना मानवता का धर्म है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सर्वोच्च सेवा है, और प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में असमर्थ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए सूखा राशन, अस्थाई शौचालय, पेयजल, चापाकल, कम्युनिटी किचन, पशु […]

Noimg

नवगछिया में बाढ़ के पानी में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे, मोहम्मद अमन (17 वर्ष), निवासी मखाताकिया अपने दोस्तों के साथ पंचगछिया में बाढ़ का पानी देखने गया था। इसी दौरान उसके पैर फिसल गए और वह गहरे पानी में गिर गया। दोस्तों की सूचना पर अमन के चाचा मोहम्मद इस्लाम ने पार्षद मुन्ना भगत को फोन किया। पार्षद ने तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं गोपालपुर के अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दी। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने शाम तक शव की खोज की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 26 सितंबर की सुबह अमन का शव मिला, जिसे अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, और इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ […]

युवाओं ने मिशन खुशहाली के तहत बाढ़ प्रभावित गांवों में किया भोजन वितरण ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर और रंगरा प्रखंड गंगा और कोसी के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने-पीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए, नवगछिया के युवा हर्ष कुमार और राहुल कुमार ने मिशन खुशहाली के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सामग्री वितरण का निर्णय लिया। उनका सहयोग सौरव पोद्दार, रोनित भूषण, शुभम सिंह, और पद्माक्ष केशव जैसे अन्य युवाओं ने भी किया। बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया और रंगरा के मदरौनी गांव में लगभग 200 बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। हर्ष कुमार और राहुल कुमार ने कहा कि इस बाढ़ के […]

Noimg

बाढ़ से बेघर सहारा और मुरली के लोग सड़क किनारे जीवन यापन को मजबूर ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : कोसी और गंगा की बाढ़ ने सहारा, मुरली, सधवा और चापर के लोगों के आशियानों को तबाह कर दिया है। बाढ़ के पानी में डूबने के कारण इन लोगों के पास न तो सुरक्षित रहने की जगह है और न ही खाने-पीने का सामान। अब वे एनएच 31 सड़क के किनारे तिरपाल और पन्नी लगाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। सोहरा के ग्रामीण राजाराम सिंह ने बताया कि तीन सौ से अधिक घर बाढ़ में डूब गए हैं, और लोग भूखे-प्यासे सड़क किनारे रह रहे हैं। सोहरा निवासी बेबी देवी ने कहा कि हम लोग करीब दो महीने से सड़क किनारे रह रहे हैं, लेकिन न तो मुखिया और न ही कोई सरकारी अधिकारी हमारे हालात […]

Noimg

कई जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : बाढ़ की भयावता को देखते हुए प्रशासन कई जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर प्रखंड में जगदंबा मध्य विद्यालय गोपालपुर, महिपाल राजकीय उच्च विद्यालय तिनटंगा गोपालपुर, मध्य विद्यालय अभिया, मध्य विद्यालय अजमाबाद सामुदायिक किचन चल रहा हैं1 इस्माइलपुर प्रखंड में चार जगहों पर सामुदायिक किचन चल रहा हैं1 मनोज कुमार के घर के बगल में एयरटेला टावर के पास पश्चिमी भिट्ठा, बिनोवा बजरंगवली स्थान के पास परवत्ता पंचायत, रेलवे लाइन सुरेश मुंडल के घर पास बसगढ़ा पंचायत में , रिंग बांध पांच सौ उन्नीस पूवी भिट्ठामें चल रहा हैं. नारायणपुर में दो जगहों पर प्राथमिक विद्यालय गनौल, प्राथमिक विद्यालय बैकठपुर दुधैला […]

Noimg

गंगा का रौद्र रूप: स्लुईस गेट टूटा, कई गांवों में तबाही और फसल बर्बाद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: गंगा नदी के उफान से शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्लुईस गेट का फाटक ध्वस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क के पास महादेवपुर गंगा घाट पर स्थित इस स्लुईस गेट का फाटक गंगा के बाढ़ के पानी के दबाव को सहन नहीं कर सका और टूट गया। तेज बहाव के कारण गेट के नीचे से पानी बड़ी तेजी से बहने लगा और कुछ ही देर में पूरा फाटक ध्वस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिप प्रतिनिधि विजय मंडल सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और मिट्टी के बोरे, सीमेंटेड पाइप, पेड़ों की शाखाओं का इस्तेमाल करके बचाव कार्य शुरू किया। स्लुईस गेट के टूटने से सैकड़ों एकड़ […]