Category Archives: बाढ़

Noimg

गंगा के पानी से सिंहपुर पंचायत में बाढ़ का प्रकोप, जन-जीवन अस्त-व्यस्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4, 5, और 6 में गंगा नदी का पानी घुसने से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने जानकारी दी कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य विद्यालय गनौल में शनिवार की रात से सामुदायिक रसोई (कम्यूनिटी किचन) का संचालन किया जा रहा है, जहां बाढ़ पीड़ित परिवारों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आपदा मित्र गौतम कुमार ने बताया कि शहजादपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अमरी शिव मंदिर में पका हुआ भोजन तैयार कर प्रशासन को वितरित किया जाना चाहिए। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई […]

Noimg

गंगा नदी के तटबंध टूटने से बाढ़ का विकराल रूप, महीने भर में दो बार आई बाढ़ पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर के बिंदटोली तटबंध के सौ से दो सौ मीटर तक टूटने से गंगा नदी के कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे गोपालपुर प्रखंड के मकनपुर पंचायत से लेकर तिनटंगा पंचायत तक के आठ गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तटबंध के टूटने से बुद्धूचक और बिंदटोली गांव के पास बाढ़ के कारण सड़कें और घर पानी में डूब गए हैं। गंगा का जलस्तर अपने अधिकतम स्तर के कुछ ही सेंटीमीटर नीचे पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जलस्तर में थोड़ी भी वृद्धि होती है, तो यह 2021 के जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सैदपुर, नवगछिया और तिनटंगा […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही नाव बैरिया घाट पर पलटी, एक बच्चा लापता ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट के समीप बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही एक नाव पलट गई। नाव पर मवेशी और 1 दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। नाव पलटते ही कुछ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि नाव की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, मवेशी और सारा सामान पानी में बह गया, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग बैरिया गांव के निवासी हैं, जो बाढ़ के कारण अपने घर का सामान और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान बैरिया घाट के समीप नाव पलट गई। घटना में बैरिया गांव […]

Noimg

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा गांव, जो तीन महीने तक रहता है जलमग्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: नाथनगर प्रखंड में एक बस्ती, जिसे शाकम के नाम से जाना जाता है और जो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आती है, आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रही है। भागलपुर शहर से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस बस्ती में बरसात के दिनों में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है, क्योंकि यहां नाला और पक्की सड़क का अभाव है। बरसात के मौसम में बस्ती पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है, जिससे पानी की निकासी न होने के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। पानी जमा होने से दुर्गंध फैलने लगती है, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों का स्कूल जाना भी इस स्थिति में […]

Noimg

कोलगामा गाँव के दर्जनों किसानों की खेती और पेड़ गंगा कटाव से प्रभावित, लाखों रुपये का नुकसान ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर, सुलतानगंज प्रखण्ड: गंगा का जल स्तर लगभग 20 दिन पहले बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले हजारों किसानों की फसलें और वृक्ष प्रभावित हो गए हैं। तिलकपुर पंचायत के कोलगामा गाँव के दर्जनों किसानों ने बताया कि 20 दिन पहले गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण उनके खेतों में लगी मकई, हरी सब्जियाँ, और आम के पेड़ गंगा के कटाव के कारण बह गए। किसानों ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब उनके सामने जीवन-यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला पदाधिकारी, स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार से माँग की है कि उन्हें मुआवजा राशि दी जाए और गंगा के कटाव से बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाएँ। इस दौरान […]

Noimg

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आईएमए द्वारा चलाया जा रहा है मेडिकल स्वास्थ्य कैंप ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: जिले के कई क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जिससे लोग अपने परिवारों के साथ ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भागलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सौमेन चटर्जी ने अपनी टीम के साथ नाथनगर के सीटीएस कंपाउंड में एक मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया है। इस कैंप में शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 300 […]

Noimg

एनएच 80 का डायवर्सन गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बह गया ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में एनएच 80 पर स्थित डायवर्सन एक बार फिर गंगा के जलस्तर के बढ़ने से बह गया है। ह्यूम पाइप के साथ पूरा डायवर्सन टूट चुका है। सबौर के पास करीब 10 मीटर का हिस्सा बह गया, जिसके बाद सड़क पर केवल 2 फीट का हिस्सा बचा है, जिस पर लोग खतरे में डालकर पार कर रहे हैं। प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद लोग बैरिकेड तोड़कर बाइक के साथ सड़क पार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने आवागमन के लिए नाव का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। एनएच 80 का 50 फीट हिस्सा कुछ दिनों पहले भी ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद जलस्तर घटने पर यहां मरम्मत कार्य कराया गया था। यह राष्ट्रीय राजमार्ग भागलपुर को […]

Noimg

भागलपुर में खतरे की दस्तक: गंगा घाटों पर दिखने लगा दुनिया का सबसे ज़हरीला रसेल वाइपर ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहर के लोगों के लिए एक नया खतरा उभर कर सामने आ रहा है। दुनिया के सबसे खतरनाक और ज़हरीले सांपों में से एक, रसेल वाइपर, इन दिनों भागलपुर के विभिन्न इलाकों में देखा जा रहा है। ताजा मामला बरारी गंगा घाट का है, जहां स्नान करने आए लोगों ने इस विशाल और ज़हरीले सांप को सीढ़ियों पर देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान अचानक यह खतरनाक सांप बहता हुआ किनारे आ गया। इसे देखते ही वहां मौजूद लोग सहम गए और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने इसे अजगर समझने की गलती की, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रसेल वाइपर है, जिसे दुनिया के सबसे […]

Noimg

अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर में गंगा नदी के उफान की वजह से नवगछिया में स्थिति गंभीर होती जा रही है. गंगा नदी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, और गोपालपुर बिंद टोली बांध के ध्वस्त होने से नवगछिया अनुमंडल के कई गाँव प्रभावित हो रहे हैं. पानी का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है, और गंगा का जलस्तर हर घंटे 2 सेंटीमीटर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो रही है. गोपालपुर के लत्तीपाकर और धरहरा गांव में पानी प्रवेश कर चुका है, और भी कई गाँव जलमग्न हो गए हैं. इसके अलावा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भी पानी घुस गया है, जिससे स्वास्थ्यकर्मी घुटने भर पानी में […]