Category Archives: बोल बम

Noimg

सावन के दुसरे सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ को किया जलाभिषेक || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर, सुलतानगंज: सावन के दुसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ गई। लाखों शिव भक्त अजगैवीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाते हुए “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ के शिवालय पहुंचे और अपनी मनोकामनाओं के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट में लाखों कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल संकल्प किया और पूजा पाठ कर बाबा भोलेनाथ की आराधना की। भक्त “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ पैदल और वाहन से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन द्वारा गंगा घाट, चौक […]

Noimg

भोलेनाथ ने बहन की मन्नत पूरी की, बहन अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ चल पड़ी दंड प्रणाम कर बाबा वैद्यनाथ धाम || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और हजारों की संख्या में बोल बम कांवरिया गंगा जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे कांवरिया भी हैं जिनकी मन्नत पूरी होने पर वे बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हीं में एक 10 साल की बच्ची रिया भी है, जो दंडवत प्रणाम करते हुए अपने परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम जा रही है। रिया, जो बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है, बताती है कि उसका भाई नहीं था और वह अकेली थी। जब रक्षाबंधन आता था तो वह बहुत निराश हो जाती थी। तब उसने बाबा वैद्यनाथ से भाई के लिए मन्नत मांगी थी, जो बाबा ने पूरी कर दी। अब […]

Noimg

सावन की दूसरी सोमवारी पर बोलबम के जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालु डाक बम अगुवानी रवाना

AMBA0

नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच विराजमान बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करने रविवार को‌ बोलबम का जयकारा लगाते ट्रेन एवं बस से डाकबम, बाइक बम एवं साधारण बम अगुवानी गंगा घाट (सुल्तानगंज) रवाना हुए। वही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष बिमल शर्मा ने बताया कि देर शाम तक डाकबम अगुवानी गंगा घाट पहुंचते रहे। वहीं रविवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर पहुंचकर मेले का जायजा लिया एवं उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। AMBA

Noimg

श्रावणी मेला में कई नई सुविधाओं की हुई शुरुआत || GS NEWS

AMBA0

प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं कांवरिया भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई है, जिससे कांवरियों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल है। नई सुविधाओं में नमामि गंगे घाट पर निःशुल्क लॉकर की सुविधा कांवरियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। कांवरिया स्नान से पूर्व लॉकर में रुपए, पैसा, मोबाइल, एटीएम और अन्य कीमती सामान रखकर निश्चिन्त होकर गंगा में स्नान कर बाबा पर जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर आते हैं और पुनः लॉकर से सामान आदि लेकर आगे बढ़ते हैं। नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर जाली युक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे गंगा स्नान शत प्रतिशत सुरक्षित हो गया है। कांवरियों के ठहरने […]

Noimg

काँवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा कर कमा रहे पुण्य, कुछ लोग बेजुबानों का सहारा लेकर बना रहे धन कमाने का जरिया || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सावन महीने में सुल्तानगंज के कच्ची काँवरिया पथ पर जहां कुछ लोग श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमा रहे हैं, वहीं कुछ लोग बेजुबानों का सहारा लेकर धन कमाने में लगे हैं। बांका के रहने वाले जाफरान का मामला कुछ ऐसा ही है। जाफरान वैसे तो दूसरे राज्यों में नौकरी करता है, लेकिन हर साल सावन के महीने में वह घर आ जाता है और सांपों को पकड़कर उनके दांत कैंची से काट देता है। इसके बाद वह इन सांपों को लेकर कच्ची काँवरिया पथ पर करतब दिखाता है। इस तरह से जाफरान रोजाना 700 से 800 रुपये कमा लेता है। सांपों का सहारा लेकर कमाने वाले इस युवक को कोई रोकने वाला नहीं है। श्रद्धालुओं की आस्था और […]

Noimg

कांवर में बसाहा बैल व बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कर हावड़ा के दर्जनों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम के लिए रवाना || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर, सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में हजारों कांवरिया बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों के साथ अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हुए। हावड़ा के दर्जनों कांवरियों ने बसाहा बैल पर सवार भगवान बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा को कांवर में सजाकर अजगैवीनाथ धाम से बाबा भोलेनाथ के दरबार बैधनाथ धाम के लिए रवाना किया। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हावड़ा के कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ उनकी सारी मुरादें पूरी करते हैं। इसलिए वे हर वर्ष बाबा भोलेनाथ को कांवर में सजाकर अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान दर्जनों कांवरिया मौजूद थे, जो अपनी आस्था और श्रद्धा से […]

Noimg

कमिश्नर व जिला पदाधिकारी ने श्रावणी मेला के पांचवे दिन कांवरिया विश्राम स्थल सहित सुविधाओं का किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के पांचवे दिन भागलपुर के कमिश्नर दिनेश कुमार ने जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ धांधी बेलारी पंचायत में स्थित कांवरिया रैन सेंटर, कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, और कांवरिया पथ सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने बाहर से आने वाले कांवरियों से फीडबैक भी लिया। कमिश्नर दिनेश कुमार और जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला में कांवरियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, रैन सेंटर, लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए […]

Noimg

श्रावणी मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु एसपी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्षों के साथ श्रावणी मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत पड़ने वाले सभी गंगा घाटों पर पूर्व से की गई व्यवस्था का समीक्षा बैठक किया। समीक्षा के क्रम में कई बिंदुओं पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया। जिसमें सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं प्रयाप्त बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गोताखोरों के साथ साथ आपदा मित्र की टीम भी मौजूद रहेगी। नाव पर एसडीआरएफ टीम मौजुद रहेगी। बेरिकेटिंग का दायरा बढ़ाया गया है। नदी में खतरे के निशान को इंकित किया जाएगा। प्रयाप्त रौशनी रहेगी। नियंत्रण हेतु ख़रीक के महादेवपुर व जहाज घाट […]

Noimg

एक क्विंटल 40 किलो का विशाल हनुमान कांवर के साथ कांवरिया हुए रवाना || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में अभी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रहा है। सावन माह के चौथे दिन भी लाखों कांवरिया भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में जल भर कर बैजनाथ धाम देवघर के लिए पैदल और वाहन से बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुए। आज के कांवरियों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा विशाल हनुमान कांवर। हावड़ा के दर्जनों कांवरियों का जत्था एक क्विंटल 40 किलो का विशाल हनुमान कांवर लिए बोल बम के जयकारों के साथ अजगैबीनाथ धाम से बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। हावड़ा के बम का कहना है कि बाबा भोलेनाथ हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, इसलिए हर वर्ष विभिन्न तरह के आकर्षक कांवर लेकर हम भोलेनाथ को मनाने जाते हैं। […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर महापौर, उप महापौर और नगर आयुक्त ने बरारी स्थित गंगा घाट का किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने भागलपुर के बरारी स्थित घाट का निरीक्षण किया। सावन माह में नगर निगम की ओर से शहर के बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट और एसएम कॉलेज घाट रोड की नियमित सफाई कराई जा रही है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर निगम की ओर से नदी में बांस-बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग भी किया गया है गंगा स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम भी बनाया गया है रात में रोशनी के लिए भी नगर निगम ने गंगा किनारे पर्याप्त इंतजाम किए हैं जिसको लेकर नगर निगम के मेयर डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त सहित निगम कर्मी भागलपुर के […]