Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

Noimg

सिंदूर: भागलपुर के पंसल्ला गांव में प्राकृतिक सिंदूर की अनोखी परंपरा || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: भारतीय महिलाओं की सुहागन होने की पहचान के रूप में सिंदूर का बहुत महत्व है। जहां एक तरफ बाजार में पतियों द्वारा खरीदी गई सिंदूर महिलाएं अपने मांग में सजाती हैं, वहीं भागलपुर जिले के पंसल्ला गांव की महिलाएं बाबा बालकेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में लगे सिंदूर के पेड़ से निकला सिंदूर अपनी मांग में सजाती हैं। इस पेड़ में जो फल होता है, उसके बीज से सिंदूर निकाला जाता है। महिलाओं का कहना है कि इस प्राकृतिक सिंदूर में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह और भी सुरक्षित और लाभकारी है। पंसल्ला गांव के इस सिंदूर के पेड़ में जो बीज मिलता है, उसे महिलाएं तोड़ कर हाथों में रगड़ती हैं, जिससे सिंदूर […]

Noimg

22 क्विंटल के शिवलिंग को देखने शिवरात्रि के बाद भी उमड़ रहा है भक्तों का सैलाब || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के बांका बॉर्डर स्थित पंसल्ला गांव में नवनिर्मित बाबा बल्लेस्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। खास बात यह है कि यहां 22 क्विंटल का शिवलिंग स्थापित किया गया है, जिसे देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर का आकर्षण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, और शिवरात्रि के बाद भी भक्तों की भारी भीड़ यहां दर्शन के लिए पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों में लगभग दो लाख से अधिक लोग इस विशाल शिवलिंग का दर्शन करने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि भागलपुर, बांका और आसपास के क्षेत्र में इतना विशाल शिवलिंग किसी अन्य शिवालय में नहीं है। इस मंदिर की स्थापत्य […]

Noimg

शिव बारात पर झूमे शिवपुरी कॉलोनी के भक्त || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षिणी क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर शिवपुरी कॉलोनी से भव्य शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में रथ पर महादेव की प्रतिमा सवार थी। यह शिव बारात शिवपुरी कॉलोनी से शुरू होकर शीतला स्थान होते हुए पुणे मंदिर पहुंची, जहां शिव और पार्वती का विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस भव्य शिव बारात का नेतृत्व अध्यक्ष जितेंद्र झा ने किया। शिव भक्तों ने डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का आनंद लिया। शिव बारात में गिरीश गौरव, मोनी पांडे, श्याम सिंह, अमित पांडे सहित कई श्रद्धालु डीजे पर झूमते हुए दिखाई दिए। DESK 101

Noimg

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर (सुल्तानगंज) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ ने गंगा में स्नान किया और अपने पवित्र कर्तव्यों का पालन करते हुए बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती को गंगा जल अर्पित किया। इस अवसर पर भक्तों ने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और पुण्य की कामना की अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने इस विशेष दिन की तैयारी की, जिसमें शिव विवाह और शिव बारात की झांकी सजाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने गंगा घाट, मंदिर […]

Noimg

श्रीमद् भागवत कथा और राम कथा के आयोजन को लेकर निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अंधार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा और राम कथा के आयोजन को लेकर रामेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सुल्तानगंज के पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद सैकड़ों महिलाएं और युवतियां गंगाजल भरकर गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा रामेश्वर महादेव मंदिर रघुचक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा इलाका भोलेनाथ और मैया पार्वती की जयकारों से गूंज उठा। रघुचक अंधार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें राम कथा के कथावाचक के रूप में चंडीगढ़ से पधारे कुंदन जी महाराज […]

Noimg

महाशिवरात्रि को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर दुल्हन की तरह सज धज्ज कर तैयार || GS NEWS

DESK 1010

महाशिवरात्रि के दिन कड़ी सुरक्षा के बीच अजगैबीनाथ मंदिर से शिव बारात में सैकड़ों झांकी, दर्जनों घोड़ा के साथ भागलपुर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अजगैबीनाथ मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्थानीय लोग और मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी द्वारा शिव विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाशिवरात्रि के दिन दोपहर एक बजे मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों झांकियां और दर्जनों घोड़े शामिल होंगे। शिव बारात के स्वागत के लिए विभिन्न संस्थाओं और पार्टी के लोगों द्वारा स्थान-स्थान पर शरबत, पानी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शिव बारात के मार्ग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और […]

मिनी देवघर बाबा ब्रजलेश्वर नाथ दरबार में होगा भव्य आयोजन, महाशिवरात्रि पर झांकी संग निकलेगी शिव जी की भव्य बारात || GS  NEWS

DESK 1010

भागलपुर : 26 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगेगा, जो भोलेनाथ को जल, दूध, बेर, धतूरा अर्पित करेंगे। भागलपुर जिले के मड़वा गांव में भी इस पर्व को बड़े श्रद्धा भाव से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि को भव्य स्वरूप देने के लिए शिव भक्तों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महाशिवरात्रि के दिन यहां भगवान शिव की पूजा अनुष्ठान के साथ-साथ शिव विवाह का आयोजन भी होगा। इस दिन शिवालय से लेकर नगर क्षेत्र तक भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। लेकिन, इस बार खास बात यह है कि शिवरात्रि पर यहां एक भव्य आयोजन का भी आयोजन किया […]

Noimg

बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल द्वारा निकाली गई भव्य निशांत शोभायात्रा, शहरवासियों ने खेली फागुन की पहली होली ||GS NEWS

DESK 1010

रंग गुलाल और ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते दिखे भक्त, भंडारा और भजन संध्या का आयोजन भागलपुर: बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल द्वारा रविवार को गौशाला प्रांगण से 11वीं भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जो बुढ़ानाथ मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया, जिनमें युवा, वृद्ध, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। सभी भक्तों ने पीले परिधान पहन रखे थे और कंधे पर निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए। शिव भक्तों ने यात्रा के दौरान बाबा महादेव की भव्य आरती की और इस मौके पर फागुन की पहली होली का उत्सव मनाया। भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। यात्रा के दौरान फूलों की बारिश की गई और भक्त रंग गुलाल से सजे हुए […]

Noimg

लालू का बयान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान – मंत्री मंगल पांडे || GS NEWS

DESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर । सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कुंभ स्नान पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने लालू के बयान को ‘नासमझी भरा’ करार दिया। मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। विदेशी भी अपना रहे हैं भारतीय परंपरा : मंगल पांडे ने कहा कि आज दुनियाभर में सनातन परंपरा को अपनाया जा रहा है। न केवल भारत, बल्कि कई विदेशी श्रद्धालु भी कुंभ मेले में भाग ले रहे हैं […]

Noimg

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा अर्चना, 21 फ़रवरी को होगा Naugachia के सबसे बड़े कपड़े के मॉल “SITARAM” का Grand Opening ||GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया: कोसी क्षेत्र का सबसे बड़ा कपड़े का शोरूम अब नवगछिया में खुलने जा रहा है। सीताराम श्याम सुन्दर और सीताराम शंकर लाल द्वारा प्रस्तुत SITARAM कपड़ें का मॉल का उद्घाटन 21 फरवरी, शुक्रवार को भव्य तरीके से किया जाएगा। सोमवार को शोरूम में वैदिक उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई, और इसके साथ ही शोरूम की सजावट का काम भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है। इस शोरूम में आपके और आपके परिवार के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हमारे यहाँ आपको मिलेगा: लेडिज वियर में: जेन्ट्स वियर में: किड्स वियर में: ब्रांड्स: पता:मेन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, नवगछिया। सीताराम शंकर लाल पोस्ट ऑफिस रोड, बाल भारती स्कूल के […]