Category Archives: मारपीट

झंडापुर में आपदा मित्र से मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में आपदा मित्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी मुख्तार खान, आपदा कोऑर्डिनेटर, विसर्जन स्थल जमालपुर घाट पर ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में छोटेलाल सिंह और उसके साथ मौजूद 7–8 अन्य व्यक्तियों ने एक युवक को खींचकर पानी में ले जाने का प्रयास किया। इस पर आपदा मित्रों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनका लाइफ जैकेट छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में आपदा मित्र घायल हो गए। घटना के आधार पर झंडापुर थाना कांड संख्या 147/25, दिनांक 25.10.25 को दर्ज किया गया। […]

रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घायल की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भवानीपुर पुलिस ने आधे घंटे में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मृतक के पुत्र के बयान पर नौ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल विवेकानंद सिंह उर्फ बिक्खी सिंह (50) को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। वहीं उनकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच, पटना के लिए भेज दिया। लेकिन रास्ते में नवगछिया जीरोमाइल […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई बना हत्यारा, चाकू से हत्या कर किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों को कलंकित कर दिया। यहां एक युवक ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इस दौरान, उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे […]

Noimg

नवगछिया के रसलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पति पत्नी घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में रसलपुर निवासी नसरुद्दीन व उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नसरुद्दीन ने अस्पताल में बताया कि उनके साथ यह मारपीट पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित जमीन को लेकर उनके ससुर, साला और साली ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। नसरुद्दीन, मोहम्मद अस्मिल के पुत्र हैं और उनकी पत्नी हसीना खातून हैं। यह पारिवारिक झगड़ा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था, जो शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। पीड़ितों के अनुसार, जमीन को लेकर […]

हिसाब के नाम पर बुलाकर ज्वेलरी दुकानदार के साथ मारपीट और लूट, ट्रक के सामने फेंका, केस दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीतलाब में बीते 2 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे एक ज्वेलरी दुकानदार को हिसाब के नाम पर बुलाकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित दुकानदार भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी पवन कुमार, पिता विजय पोद्दार ने इस संबंध में जीरोमाइल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार ने अपने फर्द बयान में बताया कि उन्हें नयावास गनौल निवासी गौतम शर्मा (पिता स्वर्गीय अनिल शर्मा) और रानीतलाब निवासी अनिल शर्मा (पिता धनेश्वर शर्मा) ने हिसाब करने के बहाने रानीतलाब बुलाया था। वहां पहुंचने पर दोनों ने पहले कोका कोला में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की। जब पवन ने शराब पीने से इनकार कर दिया, तो दोनों […]

Noimg

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर नन्हकार निवासी सन्नी यादव की पत्नी अर्चना देवी को गंभीर अवस्था में बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया। अस्पताल में वह बुरी तरह कांप रही थी और बेहद भयभीत दिख रही थी। पूछे जाने पर अर्चना देवी ने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी सेविका रंजना रानी के पुत्र सन्नी यादव से हुआ था। विवाह के समय चार लाख रुपये और एक सोने की चकती देने की बात तय हुई थी, परंतु उसके पिता एक लाख रुपये और सोने की चकती नहीं दे सके। विवाह के बाद से ही अर्चना पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जाता रहा। कुछ समय बाद उसे ससुराल से यह कहकर निकाल दिया गया कि जब […]

घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या 14 में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार, सास और पतोहू के बीच चूल्हा-चक्की अलग करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पतोहू अजमेरी खातून ने अपने मायके नारायणपुर से अपने पिता और भाई को बुला लिया। बातचीत के दौरान जब संबंध विच्छेद की बात आई तो विवाद और बढ़ गया। शबाना खातून ने बताया कि अजमेरी खातून एसिड की बोतल लेकर हमला करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान जब बोतल छीनी गई, तो मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित बीच-बचाव करने पहुंचे मो. रहुप, मो. मोनाजिर, सजीदा खातून समेत […]

दो पक्षों के बीच मारपीट मामलें में 03 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 13 अप्रैल 2025 को नवगछिया थानांतर्गत ग्राम नवटोलिया मिल्की में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 124/25 एवं 125/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में शामिल आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की नवटोलिया निवासी पवन कुमार मंडल पिता चंद्रदेव मंडल, सचिन कुमार पिता स्व वेदानंद मंडल, दिपक कुमार पिता अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

मारपीट मामलें के आरोपी गिरफ्तार  ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 07 जनवरी 2025 को वादी जितेंद्र मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी छठू मंडल पिता स्व लक्ष्मण मंडल, अजीत कुमार पिता बिलास मंडल एवं अन्य के विरूद्ध इन्हें मारपीट कर जख्मी तथा मोबाईल एवं पैसा छिन लेने के आरोप में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 04/25, धारा 126 (2)/115(2)/307/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत कांड दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 01 अभियुक्त को इस कांड में रिमांड किया गया था तथा अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम मंगलवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी अजीत कुमार पिता बिलास मंडल को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025