Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोहित यादव, उनकी पत्नी अंजली देवी तथा पुत्र मनसुख यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पक्ष की ओर से इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। इधर, रंगरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई […]

Noimg

रंगरा पुलिस ने 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जप्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों को 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अंचल कार्यालय रंगरा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार पांचों कुमार, पिता स्व. डुको मंडल, और प्रमोद कुमार, पिता कैलाश मंडल, निवासी थाना रंगरा को गिरफ्तार किया। साथ ही उक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एयू-7582 को जप्त कर लिया गया। इस मामले में रंगरा थाना कांड संख्या-299/25 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है और दोषियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। Chanchal Jha

Noimg

रंगरा शैलेंद्र मंडल हत्याकांड: परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में बीते 4 नवंबर की रात हुई जघन्य हत्या का मामला अब भी अनसुलझा है। घटना में 60 वर्षीय वृद्ध किसान शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, को उनके घर के बाहर मचान पर सोए हुए अवस्था में धारदार हथियार से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पुतोह पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना कांड संख्या-267/25 दर्ज की गई थी। हालांकि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रंगरा पुलिस अपराध के मुख्य कारणों तक नहीं पहुँच पाई है और न ही हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर सकी है। मृतक के परिवार को पुलिस की जांच प्रक्रिया पर […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत रंगरा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में की गई छापेमारी में कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बीते 09.11.25 को रंगरा थाना पुलिस टीम ने झल्लूदास टोला स्थित छोटेलाल मंडल के बासा पर छापामारी की। इस दौरान 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्कर आशीष कुमार (पिता – छोटेलाल मंडल, निवासी – झल्लूदास टोला, थाना – रंगरा, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 270/25, दिनांक 09.11.25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया […]

Noimg

तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने तीन लोगों को मारा जोरदार ठोकर, दो की दर्दनाक मौत, तीसरा जख्मी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भवानीपुर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित टाटा टियागो कार ने सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मछली विक्रेता मोहम्मद शकील अली (65 वर्ष) पिता स्व. मेजान अली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी दिलीप यादव पिता श्याम सुंदर यादव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में खगड़ा के समीप उनकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरा जगरनाथ रविदास पिता रामो रविदास, घर फुलवड़िया, थाना […]

रंगरा में जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी, महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। वे गांव-गांव जाकर जागरूकता रैली निकाल रही हैं तथा रंगोली निर्माण और परिचर्चा के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं। महिलाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। अभियान के दौरान संकल्प सभाओं में जीविका दीदियों ने 11 […]

Noimg

एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, 20 लोग घायलतीन की हालत नाजुक, मायागंज अस्पताल रेफर

DESK20250

नवगछिया : बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें देवघर जा रही सवारी गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से तीन को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में घायल सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणकोल गांव के निवासी हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शामिल नरेश यादव ने बताया कि वे लोग गांव से सवारी गाड़ी पर देवघर जा रहे थे। इसी दौरान […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह, आधा दर्जन पंचायत जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन पंचायत पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 10 सरकारी विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण इन विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समीपवर्ती सुरक्षित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। अचानक विद्यालय बंद होने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रखंड की मदरौनी और सधुआ चापर पंचायत सबसे अधिक बाढ़ से […]

Noimg

रंगरा थानांतर्गत नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 29 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 17 वर्षीय पुत्री सामान खरीदने के लिए दुकान गई थी, जो वापस घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन मंडल ने इनकी पुत्री को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 142/25, धारा- 137 (2) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार उनके परिजन को सौपा गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरुवार को अभियुकत शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन […]

रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार निलंबित, चोरी के आरोपितों को बदलकर भेजने और लापरवाही बरतने का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना में तैनात थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को बड़ी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 22 जुलाई 2025 को एक दैनिक अखबार में प्रकाशित एक खबर “पुलिस ने कर दी चोरों की हेराफेरी” के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि नवगछिया पुलिस ने चोरी के दो आरोपितों को बदलकर अदालत भेज दिया। खबर को संज्ञान में लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को सौंपी। जांच के क्रम में यह सामने आया कि थानाध्यक्ष द्वारा चोरी की घटना से जुड़ी कार्रवाई में गंभीर लापरवाही बरती गई थी और नियमों का उल्लंघन भी किया गया था। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उक्त चोरी मामले में […]