Category Archives: लोदीपुर थाना

लोदीपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नववर्ष के आगमन से पहले प्रदेश के कई शराब कारोबारियों द्वारा अवैध शराब की तस्करी बढ़ा दी गई है, जबकि बिहार में शराबबंदी पूर्व की भांति सख्ती से लागू है। इसी संदर्भ में लोदीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की 112 टीम को आज एक टेंपू में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। जैसे ही टीम उक्त टेंपू के पास पहुंची, चालक और शराब तस्कर वहां से फरार हो चुके थे। टेंपू की तहखाने की जांच के दौरान लोदीपुर पुलिस को रॉयल स्टैग (Royal Stag) का 3.75 एमएल की 129 बोतलें बरामद हुईं। लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि तहखाने से […]

लोदीपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद मौत, पुलिस और फारेंसिक टीम जांच में जुटी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। देर रात लोदीपुर थाना क्षेत्र के गंगटा पोखर के समीप एक किराये के मकान में एक महिला की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक महिला मनोज भगत के मकान में किराये पर रहती थी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों द्वारा बताए गए संदेहास्पद व्यक्तियों की पहचान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल एकत्र किए हैं ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। […]

Noimg

लोदीपुर थाना क्षेत्र में हुई अनोखी शादी : चट मंगनी पट ब्याह || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर महादेव स्थान में आज एक अनोखी शादी देखने को मिली। लोदीपुर गांव निवासी अजीत ठाकुर की सुपुत्री सोनी कुमारी और मुंदीचक निवासी अशोक यादव के पुत्र अजय कुमार ने बसंतपुर महादेव मंदिर में विवाह किया। कई महीनों से दोनों प्रेमी युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वधु पक्ष से सभी सहमत थे, लेकिन वर पक्ष को शादी की जानकारी नहीं थी। प्रेम की प्रगाढ़ता इतनी थी कि अजय ने अपनी प्रेमिका सोनी को सहर्ष स्वीकार कर लिया, हालांकि वर पक्ष से उसकी माताजी और छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इस मौके पर लोदीपुर पंचायत की सरपंच स्वीटी कुमारी ने विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान […]