


भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को चंपानगर स्थित जामा मस्जिद के समीप सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बुनकर समुदाय के लगभग 250 लोगों ने जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जद(यू) से जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जद(यू) प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शबाना दाऊद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब आलम विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रदेश महासचिव हसनैन अंसारी, शाबान खान, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. बी. यास्मीन तथा शमशेर कासमी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जद(यू) सरकार ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज, विशेषकर बुनकर समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से अल्पसंख्यक समाज का विश्वास पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास, भाईचारे और सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिला है। इसी विश्वास के साथ वे जद(यू) से जुड़े हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।












