January 11, 2026
चंपानगर में जद(यू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान, 250 बुनकरों ने थामा पार्टी का दामन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को चंपानगर स्थित जामा मस्जिद के समीप सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बुनकर समुदाय के लगभग 250 लोगों ने जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जद(यू) से जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जद(यू) प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शबाना दाऊद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब आलम विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रदेश महासचिव हसनैन अंसारी, शाबान खान, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. बी. यास्मीन तथा शमशेर कासमी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]