



नवगछिया । 22 जुलाई 2025 को खरीक थाना अंतर्गत वाहन जाँच के दौरान संदेह के आधार पर 01 मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं मोटर साईकिल का सत्यापन से ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर साईकिल चोरी की है। जिसके संबंध में सुलतानगंज थाना कांड संख्या 292/25, 21 जुलाई 2025 धारा- 303(2) बीएनएस दर्ज है। बरामद मोटरसाईकिल के संबंध में सुलतानगंज थाना को सूचित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।













