



नवगछिया । खरीक थाना अंतर्गत वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगा। जिसे संदेह के आधार पर साथ के बल के सहयोग से पकड़कर पुछताछ एवं उक्त वाहन से संबंधित कागजात का मांग करने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिये तथा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की होने की बात स्वीकार किया। तत्पश्चात् उक्त मोटर साईकिल को बरामद करते हुए अभियूक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी गौतम कुमार पिता जिच्छो मंडल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं पूछताछ बाद उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर 01 और चोरी का मोटर साईकिल बरामद किया गया। बरामद मोटरसाईकिल का सत्यापन के क्रम ज्ञात हुआ की उक्त दोनो मोटरसाईकिल चोरी की है। जिसके संबंध में बरारी एवं सनोखर थाना में कांड दर्ज है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 243/25, धारा- 317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













