



नवगछिया । 12 मई 2025 को वादी प्रीतम कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि नवगछिया थानांतर्गत रसलपुर ढ़ाला (केबिन) के पास स्थित बीरेंद्र यादव चाय दुकान के सामने से इनके पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 10 एआर 5157 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 257/25, धारा- 303 (2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।उसी क्रम में मंगलवार को चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद किया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















