



नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरिया में दो टोटो चोर को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है। उक्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अमित यादव पिता बिद्दी यादव और संतोष यादव पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेहीं पर चोरी गई टोटो को बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 261/25, धारा- 303(2)/317 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।














