5
(1)

भागलपुर स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता परवेज जमाल और किशनगंज के सांसद एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ. जावेद ने संयुक्त रूप से की। बैठक से पूर्व सांसद डॉ. जावेद का कांग्रेस भवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. जावेद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से महिलाओं को सिंदूर देना सामाजिक दृष्टिकोण से अनुचित है। सिंदूर केवल पति द्वारा पत्नी को दिया जाता है, यह एक पवित्र परंपरा है, जिसका राजनीतिक उपयोग नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर किए गए हमलों को अचानक रोक देने को लेकर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: