5
(4)

भागलपुर: 28 जून 2025 को टाइगर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराहाट से पढ़ाई करने वाले दो छात्र स्कूल गार्ड को कॉपी लाने का बहाना बताकर स्कूल से बाहर निकल गए और उसके बाद वापस नहीं लौटे। बच्चों की पहचान ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचरुखी निवासी चंचल राज (पिता – धीरेंद्र भारती, उम्र – 10 वर्ष) एवं धुनियाचक निवासी आशीष पासवान (पिता – डब्लू पासवान, उम्र – 10 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि उनके बच्चे स्कूल से बाहर निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। इसके बाद बच्चों के परिजन धीरेंद्र भारती (ग्राम पंचरुखी) और राजाराम पासवान (ग्राम धुनियाचक) ईशीपुर बाराहाट थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और थाना कांड संख्या 102/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान बच्चों के बैग से एक नक्शा बनाया हुआ पृष्ठ मिला, जिसके आधार पर पुलिस की दो टीमें विभिन्न स्थानों पर रवाना की गईं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से जीआरपी की मदद से सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें वापस थाना लाया गया है। बच्चों से पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष पुअनि चंदन कुमार, पुअनि विकास कुमार, सिपाही संजीव सिंह, सिपाही विकास कुमार, गृहरक्षक संजय कुमार, गृहरक्षक महेश यादव और सशस्त्र बल शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: