




सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा लिखित परीक्षा
नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0
नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुका है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल के लगभग छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं।
लिखित परीक्षा का आयोजन शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा ।
प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है:
किड्स – एलकेजी एवं यूकेजी
प्री-जूनियर – कक्षा 1 व 2
जूनियर – कक्षा 3 से 5
सीनियर – कक्षा 6 से 8
सीनियर सेकेंडरी – कक्षा 9 से 10
वहीं पंजीकरण के बाद छात्र छात्राओं के बीच एडमिट कार्ड का वितरण बुधवार से विद्यालय में किया जाएगा, जिसकी सहायता से वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा OMR शीट पर ली जाएगी, जिसमें काले या नीले बॉलपेन से उत्तर भरना होगा।
परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 50 मिनट का समय निर्धारित है। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होगा। परीक्षा परिणाम जीएस न्यूज के समाचारपत्र और वेबसाइट पर जारी किए जायेंगें ।
वहीं आगामी 22 को होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है ।













