



नवगछिया : महिला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दयानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को वादिनी ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि उनके पति एवं ससुराल वाले उन्हें दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
महिला थाना में दिनांक 13.12.2024 को कांड संख्या 48/24 दर्ज की गई। यह मामला धारा 126(2)/85/88/288/76/115(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया।

कांड अनुसंधान के दौरान पुलिस ने लगातार सबूत और गवाहों के ब्योरे जुटाए। इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त दयानंद मिश्रा को पश्चिम बंगाल के बैजडीह कौइलरी से गिरफ्तार किया गया। दयानंद मिश्रा का पता शंकर दयाल मिश्रा, सा०-छोटकी नैनीजोर, थाना-ब्रम्हपुर, जिला-बक्सर बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अग्रतर कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
















