5
(1)

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी छोटू यादव एवं राहुल यादव के गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नवगछिया पुलिस की सक्रियता और तकनीकी व मानवीय सूचना संकलन की सफलता का परिणाम है।

30 अक्टूबर 2025 को नवगछिया थाना में वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुख्यात अपराधकर्मी राहुल यादव के गिरोह ने 10 अक्टूबर 2025 को उन्हें हथियार के बल पर अगवा कर तेलघी बहियार ले जाकर 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांग किए। घटना के बाद वादी को छठ के बाद पैसा देने की शर्त पर छोड़ा गया। इसके बावजूद आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांग रहा था और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

नवगछिया थाना में कांड संख्या 367/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर सक्रिय कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधी और बरामदगी:

  1. पियुष यादव, पिता – वरूण यादव, चपरघट थाना, गोपालपुर जिला-भागलपुर
  2. जयचंद्र कुमार, पिता – कारे सिंह, चपरघट थाना, गोपालपुर जिला-भागलपुर
  3. लवण यादव, पिता – सहदेव यादव, चपरघट थाना, गोपालपुर जिला-भागलपुर
  4. ब्रजेश कुमार सिंह, पिता – सुनील कुमार सिंह, पचरुखी थाना, धरहरा जिला-भागलपुर

बरामदगी में शामिल है:

  1. देशी कट्टा – 1
  2. गोली – 5
  3. मोबाइल – 3

पियुष यादव और लवण यादव ने स्वीकार किया कि उन्होंने जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटू यादव और राहुल यादव के साथ योजना बनाकर वादी को अगवा किया और रंगदारी की मांग की।

पियुष यादव का आपराधिक इतिहास:

पियुष यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

नवगछिया थाना कांड संख्या 408/19 धारा 392, 25(1-बी) ए/27 आर्म्स एक्ट

नवगछिया थाना कांड संख्या 72/20 धारा 302/120(बी), 27 आर्म्स एक्ट

गोपालपुर थाना कांड संख्या 41/21 धारा 392 भा.द.वि.

गोपालपुर थाना कांड संख्या 20/21 धारा 396 भा.द.वि.

गोपालपुर थाना कांड संख्या 526/21 धारा 341/307/504/506/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

नवगछिया थाना कांड संख्या 338/21 धारा 307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

अन्य 7 मामले विभिन्न थानों में दर्ज

लवण यादव का आपराधिक इतिहास:

गोपालपुर थाना कांड संख्या 72/23 धारा 341/385/504/506/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

गोपालपुर थाना कांड संख्या 139/23 धारा 224/225/353/323/332/333/341/34 भा.द.वि.

नवगछिया थाना कांड संख्या 50/23 धारा 392 भा.द.वि.

नवगछिया थाना कांड संख्या 53/23 धारा 395 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

गोपालपुर थाना कांड संख्या 250/23 धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

खरीक थाना कांड संख्या 57/23 धारा 395 भा.द.वि.

गोपालपुर थाना कांड संख्या 98/25

जयचंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास:

गोपालपुर थाना कांड संख्या 250/23 धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

नवगछिया थाना कांड संख्या 80/24 धारा 302/387/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स अधिनियम

गिरफ्तार अपराधियों पियुष यादव और लवण यादव को कांड में रिमांड पर लिया गया है और उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। बरामद हथियारों के संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 327/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा और पुलिस की सराहना:
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। नवगछिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाने का संदेश गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: