



हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनेगा बिरबन्ना, बलाहा का यह कार्यक्रम
नारायणपुर प्रखंड के जामिया इस्लामिया सैयदना अबु-बकर सिद्दीक, बिरबन्ना (बलाहा) में आज 22 जून को संध्या 6 बजे दस्तारबंदी एवं कौमी एकता का भव्य सभा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन बिरबन्ना और बलाहा के स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया है। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में इस प्रकार का आयोजन न केवल कौमी एकता की मिसाल है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है।

विशेष बात यह है कि इस सभा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग भाग लेंगे और मिलकर एकता का परिचय देंगे।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक धर्मगुरु और विद्वान शामिल हो रहे हैं। प्रमुख आगंतुकों में हज़रत मौलाना अहमद नसर साहब (बनारस), हज़रत मौलाना मुफ्ती इल्यास साहब (भागलपुर), मौलाना अब्दुल्लाह सालिम कमर चतुर्वेदी कासमी (अररिया), मुफ्ती सोहराब साहब (पटना), मुफ्ती सादुन्नजीब साहब (दार्जिलिंग), मौलाना सोहराब साहब (कोलकाता), इस्लामी शायर जनाब शमशेर जहाना गंज, धर्मगुरु शुशील जी महाराज (दिल्ली) और स्वामी श्री विश्व आनंद जी महाराज (दिल्ली) शामिल होंगे।
इनकी उपस्थिति से यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनने जा रहा है। आयोजकों ने सभी समुदायों के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर एकता और भाईचारे को सशक्त बनाने की अपील की है।














