5
(2)

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के दयालपुर में नवीन कुमार झा के साथ हुई अमानवीय यातना के खिलाफ भाकपा माले ने गुरुवार को नवगछिया के वैशाली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा-जदयू सरकार का पुतला दहन किया और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह घटना सत्ता संरक्षित अपराध का उदाहरण है और नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। माले नेताओं ने एमएलसी संजय सिंह की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन में मुकेश मुक्त, गौरीशंकर राय, विष्णु कुमार मंडल, सत्यनारायण यादव, सुशील भारती, आशुतोष यादव, बिहारी शर्मा, श्रीमंत शर्मा, अमीर राम, राजेश सिंह, मोहन यादव, सुशील यादव, बालमकुन राय, श्यामलाल मंडल और शिवचंदर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: