



नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव से प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गांव के ही विकास कुमार, सिकंदर ततमा, रुपेश ततमा और प्रसादी ततमा पर नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।














