



नवगछिया के बाबा विशु राउत पहुँच पथ के समीप घटी घटना
नवगछिया थाना के बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ के पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकरा पिकअप पलटने से एक महिला मजदूर की मौत,पांच घायल हो गई. मृतक महिला मजदूर मधेपुरा जिला के चौसा थाना के धनेशपुर निवासी विजल मंडल की पत्नी सुमित्रा देवी उर्फ खैरा देवी (50) है. घायल महिला मजदूर गांव के ही आशा देवी, रीता देवी, कल्पना देवी, अन्यया कुमारी, कविता देवी है. सभी घायल महिला मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल महिला का इलाज किया. इलाज के उपरांत सभी महिला मजदूर को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया.

बताया गया कि सभी महिला मजदूर लखीसराय से गैंहू की कटनी कर घर वापस पिकअप गाड़ी लौट रही थी. बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ के पेट्रोल पंप के पास पिकअप डिवाइडर से टकरा गई. नवगछिया थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक महिला के पुत्र मुकेश मंडल के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें ड्राइवर पर तेजी से व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.













